संभावित सुपरस्टार्स जो WWE 2K18 में शामिल किए जा सकते हैं

WWE 2K18 गेम WWE 2K सीरीज का अगला संस्करण होगा, जिसके इस साल अक्टूबर में रिलीज होने की संभावना है। पिछले कई सालों से, WWE गेम्स के रोस्टर में काफी गहराई देखने को मिली है। इसका प्रमुख कारण अलग-अलग युग के खिलाड़ियों को इसमें शामिल करना है। पिछले WWE 2K17 गेम ने उपयोगकर्ताओं को एक मैच के लिए 156 सुपरस्टार्स में से खिलाड़ियों को चुनने तथा 16 तरीके से मैच खेलने का विकल्प दिया था। पिछले साल WWE 2K17 में ब्रॉक लैसनर की सीधे स्मैकडाउन के बाद कवर के तौर पर एंट्री हुई थी। स्मैकडाउन में सबसे पहले वो 2003 में दिखे थे। इस बार के गेम में दर्शकों के पास कवर चुनने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। इसमें एजे स्टाइल्स,सैथ रॉलिन्स, रोमन रेंस, डीन एम्ब्रोस, ब्रे वायट, फिन बैलर और केविन ओवन्स का नाम शामिल है। इनमें से ही किसी एक को इस साल WWE 2K18 का कवर चुना जाएगा। और इसके लिए सैथ रॉलिंस को चुना गया है। नए WWE गेम के बारे में घोषणा र्इए द्वारा की जाएगी। ईए ने गेम से संबंधित एक व्यापार मेला आयोजन किया है जो लॉस एंजलिस में आयोजित होगा। आपको बताते है ऐसे सुपरस्टार्स की लिस्ट तैयार की है जिनके WWE 2K18 गेम में शामिल किए जाने की प्रबल संभावना है।

#कर्ट एंगल

कर्ट एंगल ने पिछले साल अप्रैल में WWE में वापसी की थी और वापसी के साथ ही वो हॉल आॅफ फेम 2017 में शामिल होने के लिए सुर्खियों में आए। उन्हें वापसी के बाद रॉ का जनरल मैनेजर बनाया गया। उनके गेम में शामिल होने की पूरी संभावना है पर उनको शायद ही रैगुलर रोस्टर के लिए चुना जाए। 2K गेम कर्ट एंगल को गोल्डबर्ग, स्टिंग, अर्नोल्ड और अल्टीमेट वॉरियर्स की तरह ही प्री-आॅर्डर बॉनस की तरह इस्तेमाल कर सकता है। ओलम्पिक गोल्ड मैडल विजेता कर्ट एंगल ने पिछले एक दशक से रिंग में कोई मैच नहीं खेला है। दर्शक भी ऐसे खास मौके पर कर्ट एंगल को अपने ड्रीम मैच में खेलते हुए देखना चाहेंगे।

#मिकी जेम्स और अन्य फीमेल सुपरस्टार्स

01f7c6e69053ad48c9a4d3d54a639af9-1496144726-800

मिकी जेम्स ने इस साल जनवरी में WWE में वापसी की थी और उनका भी WWE 2K18 के मेन रोस्टर में चुने जाने की संभावना है। मरीस के भी इस साल के वार्षिक वीडियो गेम में वापसी हो सकती है। मरीस ने इस साल रेसलमैनिया में अपने पति मिज के साथ जॉन सीना और निकी बैला से मैच खेला था। लाना को पिछले साल WWE 2K17 गेम में मैनेजर के रूप में शामिल किया गया था, पर इस बार उनको खिलाड़ी के रूप में शामिल किया जा सकता है। इसका प्रमुख कारण प्रसिद्ध होने के साथ-साथ इस साल उनके स्मैकडाउन लाइव में प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लेना भी है।

#जिन्दर महल

073_sd_05232017kk_1404-feb1d5d1130a1abe11e2927b9c0313f4-1496142938-800

जिन्दर महल पिछले साल भी रोस्टर के एक्टिव सदस्य रहे थे, पर आखिर में उनको WWE 2K17 में शामिल नहीं किया गया। महल ने पिछले साल अगस्त में वापसी की थी पर तब तक लगभग सभी वीडियो गेम डेवलपर्स अपनी गेम रिलीज कर चुके थे। यहां तक कि 2K17 ने जिन्दर महल को डीएससी के रूप में भी जगह नहीं दी। इसके बाद उनके खेल में जबरदस्त बदलाव आया और इसी का नतीजा है कि वो आज WWE चैम्पियन हैं। 2K18 इस बार जिन्दर महल को गेम में शामिल ही नहीं करेगा, बल्कि उन्हें गेम पर राज करने का मौका देगा। WWE 2K18 में इस बार शायद ही जिन्दर महल के सहयोगी 'सिंह ब्रदर्स' को रोस्टर में चुना जाए। स्मैकडाउन लाइव में लड़ने पर ही दोनों भाईयों के इसमें शामिल होने की संभावना बढ़ेगी।

#द क्रूजरवेट डिवीजन

tj-perkins-brian-kedrick-and-lince-dorado-1480053900-800-1496145150-800

WWE 2K17 के रिलीज होने के बाद '205 लाइव' का प्रीमियर नवंबर 2016 में हुआ था। गेम के रिलीज होने से पहले ही द क्रूजरवेट डिवीजन को समाप्त कर दिया गया था। इस साल द क्रूजरवेट डिवीजन के WWE 2K18 में शामिल होने की पूरी संभावना है। इस साल यह देखना सुखद होगा कि कैसे '205 लाइव' यूनिवर्स मोड में समयोजित होगा। अगर क्रूजरवेट डिवीजन में शामिल होने वाले सुपरस्टार्स की बात की जाए तो इसमें अकीरा टोजावा, द ब्रायन केंड्रिक, ड्ररू गुलक, जैक गैलेहर, रिच स्वान, टॉनी नीस, नाओम डार, मुस्तफा अली का नाम प्रमुख है।

#द हार्डी बॉयज

hardy-boyz-return-to-wwe-1496146346-800

'द हार्डी बॉयज' ने इस साल रेसलमैनिया में रॉ टैग टीम ट्राफी पर कब्जाकर शानदार वापसी की थी। उनको WWE 2K18 गेम में चुना जाना तय है, पर 'ब्रोकन गिमिक' भी उनके साथ जुड़े, यह जरूरी नहीं है। अगर हार्डी ब्रदर्स ब्रोकन गिमिक को अपनाते हैं तो यह निश्चित है कि इसको गेम में शामिल किया जाएगा, पर कामयाब होगा या नहीं, यह तो समय ही बताएगा। इसका प्रमुख कारण इसको शामिल करने के लिए हार्डी को रंग-ढंग बदलना पड़ेगा और समय भी लगेगा। ब्रदर्स के रॉ में शामिल होने पर WWE 2K18 गेम उनके करैक्टर को बदलेगा या उसको अपडेट करेगा।

#टायलर बेट और पेट डुने

cwc_uk_tylerbate-88af50b880575dfc784f344c63061f6d-1496148016-800

WWE ने इस साल जनवरी में पहली बार युनाईटेड किंगडम टूर्नामेंट आयोजित किया और टायलर बेट इसके पहले विजेता बनकर उभरे। इस टूर्नामेंट में पेटे डुने,मार्क एन्ड्रु, ट्रेंट सेवन और वुल्फगैंग जैसे खिलाड़ियों को दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। टायलर बेट इस साल WWE में शामिल हुए तथा उनके इस गेम के रोस्टर में आने की पूरी संभावना है। पेटे डुने वर्तमान में युनाईटेड किंगडम के विजेता हैं, उनके चुने जाने की भी संभावना प्रबल है। इसके अलावा अन्य खिलाड़ी भी स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहे हैं। वे पूर्ण रूप से WWE से बाहर नहीं हैं तथा उनका चुना जाना अनिश्चित है।

#नए और पुराने मिड-कार्डर्स की वापसी

b501c79d824c04139274377693a13684_crop_north-1496147904-800

वर्तमान में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले साल ब्रैंड स्पलिट में हिस्सा लिया था, उनके भी WWE 2K18 में चुने जाने की संभावना है। कर्ट हॉकिन्स की पूर्व स्मैकडाउन टैग टीम चैम्पियन रायनो के साथ WWE 2K18 गेम में वापसी होनी चाहिए। एलियास सैमसन और जेम्स एल्सवर्थ भी इस साल के वीडियो गेम सीरीज में शामिल होने चाहिए। WWE 2K18 में जेम्स एलिसवर्थ के मैनेजर के रूप में चुने जाने की भी खबर है।

#बॉबी रूड

bobby-roode-8-1496148985-800

WWE 2K18 में शायद ऐसा हो कि बिना किसी कारण उनके रोस्टर में कोई बड़ा खिलाड़ी शामिल न हो। ऐसा भी संभव है कि वे अपने बड़े से कोई बड़ा खिलाड़ी न निकाल पाएं, पर अगर बॉबी रूड रोस्टर में जगह नहीं बना पाते हैं तो यह WWE 2K18 गेम के लिए दुर्भाग्यशाली साबित होगा। बॉबी रूडे वर्तमान में NXT चैम्पियन हैं। अभी ऐसा कोई कारण नहीं दिखता जिससे उन्हें इस गेम में शामिल होने से रोका जाए। वे इस साल के WWE 2K गेम के सबसे अपेक्षित किरदारों में से एक हैं। बॉबी रूडे का इस गेम में शाामिल होने का सबसे बड़ा कारण उनकी एंट्रेंस है। जिस जबरदस्त तरीके से उनका आगमन होता है, वह दर्शकों के लिए खास बन जाता है।

#आॅथर आॅफ पेन

maxresdefault-8-1496149642-800

पॉल एलेरिंग और उनके पार्टनर आॅथर आॅफ पेन वर्तमान में NXT टैग टीम चैम्पियन हैं। एकेम और रेजर के रोल को सोचकर ही दर्शक और खेलप्रेमी खुशी से झूम जाएंगे। वो WWE की खतरनाक जोड़ी में से एक हैं। उनके पास इतनी काबिलियत है कि वे आॅथर आॅफ पेन टीम को भी हरा सकते हैं। पॉल एलेरिंग को भी फाइनल रोस्टर में मैनेजर के रूप में चुना जा सकता है।

#रेस्ट आॅफ NXT

20170516_nxttakeover_chicago_temp_strongyoung-b65c2296361150f141a09132056823d6-1496150512-800

NXT में दुनिया के ऐसे तमाम सुपरस्टार्स की फौज भरी पड़ी है जिनकी काबिलियत पर किसी को कोई शक नहीं है। अगर इस साल WWE 2K18 पीले ब्रैंड से कोई खिलाड़ी नहीं शामिल करता है तो यह निश्चित ही मजाक का विषय बन जाएगा। ऐसे कई खिलाड़ी है जिन्हें इस साल के गेम के लिए चुना जा सकता है। इसमें जॉनी गारगेनो, बिल्ली के, एलिस्टर ब्लैक, एन्डे्रड एल्मास, टोमासो ओहनो, एम्बर मून, एरिक यंग, रोडरिक रंग, निक्की क्रोस इत्यादि का नाम शामिल है।