WWE में जल्द आ सकती है न्यू यूनाइटेड स्टेट्स और इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप की नई बेल्ट

रैसलिंग फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। WWE जल्द ही यूनाइटेड स्टेट्स और इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप का नया डिजाइन वाला है। रैसलिंग न्यूज रिपोर्ट के अनुसार WWE जल्द ही इसे लॉन्च करेगा। कई फैंस का ये मानना है कि, ये तब हुआ जब डीन एंब्रोज इंटरकांटिनेंटल चैंपियन बने, और इसके बाद उन्होंने स्मैकडाउन कमिश्नर शेन मैकमैहन से नई बेल्ट के लिए कहा। कई रिपोर्ट्स में ये अफवाहें पहले ही सामने आ गई थी। इसमें कहा गया था कि, इसके पीछे ये कारण है कि कंपनी को एक नया डीजाइन चाहती है। WWE में इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप 1979 से चली आ रही है। पहली बार रैसलिंग लैजेंड और हॉल ऑफ फेमर पैट पीटरसन ने ये चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से कई बार इसका डीजाइन बदला गया। लेकिन 2011 में इसका नया डीजाइन आया , जब पूर्व WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स इसकी वजह से रिटायमेंट ले लिया था। फिर इसके बाद इसे बदल कर 1986 की तरह कर दिया गया।

youtube-cover

वैसे यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप WCW का प्रोजेक्ट था। लेकिन इसे 2003 में इसे स्मैकडाउन ब्रांड में दूसरी चैंपियनशिप बेल्ट के तौर पर लाया गया। WCW और WWE में सर्फ चार बार इस बेल्ट को री-डीजाइन किया गया है। हाल ही में इसको तब बदला गया जब जॉन सीना यूएस चैंपियनशिप बने थे। बेल्ट फैन डैन ने अपने ट्विटर अकाउंट में ट्वीट कर फैंस को नई चैंपियनशिप बैल्ट के बार में जानकारी दी। New WWE IC and US title designs coming from Overseas. Not getting my hopes up. Gotta sell them replicas! — BeltFanDan (@BeltFanDan) January 19, 2017 BeltTalk.com में फैन डैन और भी इसके बारे में काफी जानकारी दी, और चैंपिनयिप बेल्ट की जानकारी देते समय वो काफी विश्वसनीय दिखाई दिए। वैसे कई फैंस ने मौजूदा बेल्ट के बारे में कई बार पहले ही शिकायत की थी। हालांकि WWE ने इससे पहले भी कई बार चैंपियनशिप बेल्ट को बदलने का डिसीजन लिया है। वैसे ये सब अफवाहें पिछले कई हफ्तों से चल रही है कि, WWE जल्द ही नई बेल्ट को लांच करेगा। अगर ऐसा होता है तो अगले कुछ हफ्तों बाद स्मैकडाउन लाइव में इसके बारे में कुछ बताया जा सकता है, और शायद जल्द ही इसे यहां लाया भी जाएगा।