स्मैकडाउन लाइव कमिश्नर शेन मैकमैहन इस हफ्ते स्मैकडाउन में आए और उन्होंने फास्टलेन में सिक्स पैक चैलेंज मैच के बारे में बातचीत की। रैसलमेनिया के लिए बड़ी घोषणा करने से पहले शेन मैकमैहन ने सभी को चौंकाया। और इसके बाद केविन ओवंस और सैमी जेन ने बुरी तरह उन पर अटैक किया। शेन मैकमैहन ने सबसे पहले इस बात का एलान किया कि वो अनिश्चिकालीन के लिए स्मैकडाउन को फिलहाल छोड़ रहे हैं। यानि की वो अब नजर नहीं आएंगे। कब तक नजर नहीं आएंगे इसका कुछ पता नहीं। और इसके अलावा उन्होंने सैमी जेन और केविन ओवंस के मैच का एलान रैसलमेनिया के लिए किया। इन दो दोस्तों के बीच में मैच का एलान करना शेन मैकमैहन के लिए अच्छा नहीं रहा। सैमी और केविन दोनों ने मिलकर शेन को बुरी तरह पीट दिया। शेन के गले में चीयर फंसाकर स्टील रिंग पोस्ट में उन्हें दे मारा। सैमी और केविन दोनों ने शेेन मैकमैहन को जाने से पहले उन पर सारा गुस्सा निकाला। BREAKING: Effective next week, @ShaneMcMahon will be taking an indefinite leave of absence as #SDLive Commissioner. pic.twitter.com/aVOq95a9wu — WWE (@WWE) March 14, 2018 This is TOO FAR.#SDLive pic.twitter.com/49RkExb05C — WWE (@WWE) March 14, 2018 WHAT have @FightOwensFight & @SamiZayn done to #SDLive Commissioner @shanemcmahon? pic.twitter.com/WelHE55W1L — WWE (@WWE) March 14, 2018 रिंग में और रिंग के बाहर तो इन दोनों ने शेन मैकमैहन को बुरी तरह पीटा लेकिन गुस्सा इतना था कि इसके बाद दोनों उन्हें एरीना के बाहर ले गए। केविन ओवंस ने यहां इसकी समाप्ति की। और बैकस्टेज में पॉवरबॉम्ब उन्हें मारकर शो का अंत किया। रैसलमेनिया में सैमी जेन और केविन ओवंस के मैच का एलान कर दिया। लेकिन शेन मैकमैहन के बारे में अभी कुछ ज्यादा खास पता नहीं है। फैंस ने सोचा था कि वो अपने मैच का एलान करेंगे लेकिन हुआ कुछ और ही। अब अगले हफ्ते शेन मैकमैहन के प्लान के बारे में अच्छे से पता चल पाएगा।