ट्रिपल एच ने NXT टेकओवर: शिकागो की जानकारी दी

सोशल मीडिया पर ट्रिपल एच ने NXT टेकओवर की महत्वपूर्ण जानकारी दर्शकों से साझा की। NXT टेकओवर, WWE के NXT ब्रैंड द्वारा आयोजित किया जाने वाले विशेष इवेंट है और ये कंपनी के मुख्य रोस्टर के PPV के स्तर का होता है। पिछला NXT टेकओवर मैच 1 अप्रैल को फ्लोरिडा, ऑर्लैंडो के एमवे सेंटर में खेला गया था। वहां पर बॉबी रोड और शिंस्के नाकामुरा के बीच ख़िताबी मैच हुआ।

Ad

WWE यूनिवर्स को बताते हुए किंग ऑफ किंग्स ने कहा कि अगला NXT टेकओवर 20 मई 2017 को इलिनोइस, शिकागो के ऑलस्टेट एरीना में आयोजित होगा। दर्शक जो शो का हिस्सा बनना चाहते हैं वो शनिवार 10 AM CT से टिकट खरीद सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि NXT ब्रैंड का विशेष लाइव इवेंट, स्मैकडाउन लाइव के पे पर व्यू WWE बैकलैश की एक रात पहले आयोजित किया जाएगा। WWE स्मैकडाउन लाइव का पे पर व्यू 21 मई को होगा तो वहीं, 20 मई को NXT टेकओवर: शिकागो आयोजित किया जाएगा। NXT टेकओवर: शिकागो के मेन इवेंट की अभी तक कोई जानकारी नही दी गयी है। हर बार अपने कमाल के प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद इस शो में कई उभरते हुए युवा और दिग्गज हैं जिनके बीच भिड़ंत 20 मई को NXT टेकओवर: शिकागो में देखने मिलेगी। यहां पर दिलचस्प बात ये है कि NXT टेकओवर, सीएम पंक के होमटाउन में आयोजित हो रहा है। इसलिए शो पर हमें सीएम पंक चैंट्स सुनने की उम्मीद है। इसके अलावा बैकलैश को प्रमोट करने का ये अच्छा मंच है, क्योंकि NXT टेकओवर: शिकागो से कुछ ही मिल दूर इलिनोइस के रोजमेन्ट में स्मैकडाउन लाइव का पे पर व्यू बैकलैश आयोजित होने वाला है। यहां पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications