विंस मैकमैहन ने ब्रैंड स्पलिट के बाद स्मैकडाउन लाइव की सफलता का राज बताया

इस साल WWE में जो सबसे ज्यादा बदलाव आया है, उसमें में से ब्रैंड स्पलिट की सबसे ज्यादा चर्चा हुई है। इसका सारा श्रेय NXT और इस रोस्टर में शामिल सुपरस्टार्स को जाता है कि स्मैकडाउन पहली बार लाइव आ पाया और पाँच साल बाद ब्रैंड स्पलिट हो पाया। हाल में इन्वेस्टर के साथ बातचीत के दौरान विंस मैकमैहन ने स्मैकडाउन लाइव की सफलता का राज बताया। "टीवी रेटिंग्स की बात करे, तो ब्रैंड स्पलिट काफी हद तक सफल साबित हुआ। रही बात स्मैकडाउन लाइव की, तो थर्सडे नाइट स्मैकडाउन की तुलना में लाइव एपीसॉड़ में 16 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और रेटिंग भी दोगुनी हुई है।" निश्चित ही रॉ बड़ा शो हो और उसकी रेटिंग भी स्मैकडाउन लाइव से ज्यादा हो, लेकिन फैंस की नज़र में स्मैकडाउन लाइव एक अच्छा शो है और उसमें मनोरंजन की कोई कमी नहीं है। स्मैकडाउन लाइव के सफल होने के एक कारण यह भी है कि यह एक 2 घंटे का शो है और रॉ 3 घंटे का। इसके लिए यहाँ पर टैलंट का अच्छे से उपयोग हो सकता है। टैलंट के उपयोग की बात करे तो स्मैकडाउन लाइव इसमें काफी हद तक सफल हुए है, लेकिन विमेन्स डिवीजन में यहाँ थोड़ी कमी रह गई। ब्रैंड स्पलिट के बाद से ही स्मैकडाउन लियाव रेटिंग के मामले में रे से पीछे नहीं है। हमें इस बात से हैरानी नहीं होगी, अगर ब्लू ब्रैंड रेटिंग में रेड ब्रैंड को पछाड़ देगा। इस साल के ड्राफ्ट के पहले 5 पिक पर हम एक नज़र डालते है।

youtube-cover
youtube-cover
लेखक- रोहित नाथ, अनुवादक- मयंक मेहता