Create

WWE ने खरीदी एक और रेसलिंग कंपनी, कई रेसलर्स को मिल सकता है मौका

Ankit
WWE
WWE

PWInsider के मुताबिक WWE ने आधिकारिक रुप से EVOLVE को खरीद लिया है। बताया जा रहा है कि WWE और EVOLVE के बीच आपसी सहमति के बाद इस डील को साइन किया गया है। अब WWE अपने इवेंट्स में जरुरत पड़ने पड़ EVOLVE का इस्तेमाल कर सकता है।

WWE रेसलमेनिया को परफॉर्मेंस सेंटर में आयोजित करना एक तरीके से EVOLVE के लिए नुकसान साबित हुआ था। जिसके बाद से उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी और कंपनी को बेचने पर वो मजबूर थे।

ये भी पढ़ें-"WWE में ब्रॉक लैसनर से लड़ने का ये सही वक्त है"

EVOLVE कंपनी को साल 2010 में गैब सैपलोस्कि द्वारा शुरु किया गया था। इस दौरान 146 इवेंट्स को आयोजित किया । साल 2015 में इसने WWE के साथ पार्टनरशिप की थी। कुछ इवेंट्स में WWE टैलेंट्स EVOLVE के लिए काम करते हुए देख गए हैं। EVOLVE के 10वीं सालगिरह के शो को WWE ने अपने नेटवर्क पर दिखाया था।

WWE को क्या फायदा होगा?

जैसा की बताया जा रहा है कि WWE ने EVOLVE की वीडियो लाइब्रेरी समेत सारा कंटेंट खरीद लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि अब काफी सारे टैलेंट्स को साइन किया जाएगा। अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि किन किन को साइन किया जाएगा लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार 4 EVOLVE रेसलर्स के साथ डील होगी।

मैट रिडल, ऑस्टिन थ्योरी, जॉनी गार्गानो, कीथ ली, अपोलो क्रूज, ड्रू गुल, ओन्सी लॉर्कन और रिकोशे जैसे सुपरस्टार्स WWE में साइन होने से पहले EVOLVE में काम कर चुके हैं। ड्रू मैकइंटायर जैसे रेसलर भी इसके लिए काम कर चुके हैं।

खैर, अब WWE ने इस कंपनी को खरीद एक नई इबारत लिख दी है। हालांकि कुछ महीनों पहले WWE ने कोविड-19 के कारण आर्थिक मंदी का हवाला देते हुए 30 से ज्यादा लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया था। अब देखना होगा कि क्या WWE ने निकाले गए रेसलर्स और स्टाफ को इस नई कंपनी में मौका मिलता है या नहीं।

Quick Links

Edited by Ankit
Be the first one to comment