ब्रॉक लैसनर के नए प्रतिद्वंदी का हुआ एलान?

ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में कंट्रोवर्सी भरे मैच के अंत के बाद अब ब्रॉक लैसनर के अगले प्रतिद्वंदी रोमन रेंस नहीं होंगे। PWInsider और Cageside Seats के अनुसार लैसनर के अगले प्रतिद्वंदी सैथ रॉलिंस हो सकते है। WWE यूनिवर्स के लिए ये बहुत बड़ी खबर है। सैथ रॉलिंस के लिए फैंस का जबरदस्त सपोर्ट है। और रोमन रेंस को वो पार पा लेंगे। इस प्वाइंट पर अभी ये नहीं पता कि ये बड़ा मैच कब होगा। लेकिन उम्मीद है कि आगे ये मैच पक्का होगा। पिछले साल रैसलमेनिया 33 में ब्रॉक लैसनर ने गोल्डबर्ग को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। अब से लगातार अभी तक ये चैंपियनशिप ब्रॉक लैसनर के पास ही है। कई बार वो इसे डिफेंड कर चुके है। हाल ही में उन्होंने दो बार रोमन रेंस हराया था। हालांकि लोग हमेशा लैसनर के बारे में बहुत कुछ उल्टा बोलते रहते है क्योंकि वो पार्ट टाइमर है। हालांकि फैंस ने इस बार रोमन रेंस को भी रिजेक्ट कर दिया है। लेकिन फिर भी अगर कोई रैगुलर सुपरस्टार बन जाए तो फैंस को मजा आ जाएगा। क्योंकि लैसनर कभी कभी यहां पर आते है। सैथ रॉलिंस का नाम इस लिस्ट में देर में आया लेकिन वो रॉ ब्रांड के बेहतरीन बेबीफेस है। इस समय वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन है। हर हफ्ते वो शानदार मैच WWE यूनिवर्स को दे रहे है। हो सकता है कि इसके बाद अब सैथ रॉलिंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए जा सकते है। इस समय WWE यूनिवर्स सैथ रॉलिंस का काफी अच्छा सपोर्ट कर रहा है। अगर सैथ रॉलिंस चैंपियन बन जाते है तो ये काफी फायदेमंद हो सकता है। इस हफ्ते फिर सैथ रॉलिंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज देंगे। एक बार फिर सैथ रॉलिंस अच्छा मैच देंगे। लैसनर की वापसी कब होगी ये किसी को नहीं पता। और जब भी लैसनर वापस आएंगे तो इनकी फ्यूड की शुरूआत यहां हो सकती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications