इस हफ्ते के रॉ में कुछ खास मैच तो नहीं हो पाए लेकिन कुछ निर्णय ऐसे रहे कि अगले हफ्ते होने वाला रॉ का एपिसोड अब बहुत ही खास होने वाला है। सैथ रॉलिंस पिछले महीने इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। उनकी वापसी के बारे में लगातार संशय बना हुआ था कि वो अब कब नजर आएंगे। लेकिन इस बात से अब पर्दा उठ गया है। अगले हफ्ते सैथ रॉलिंस का रॉ के एपिसोड में एक इंटरव्यू होगा। जिसमें वो ट्रिपल एच और समाओ जो के बारे में काफी कुछ बताएंगे। WWE ने अपने ऑफिशियल पेज पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। अब अगले हफ्ते रॉ का एपिसोड बहुत ही खास होगा। यहां से काफी कुछ आगे की प्लानिंग साफ हो जाएगी। ये भी तय होगा की रैसलमेनिया से पहले सैथ रॉलिंस वापस आएंगे या नहीं। ALSO NEXT WEEK: We'll have an exclusive sit-down interview with @WWERollins as he addresses @TripleH@SamoaJoe and more! #RAWpic.twitter.com/lQ3R2nbbgN — WWE (@WWE) February 21, 2017 सैथ रॉलिंस पिछले महीने कई दिनों से ट्रिपल एच को बुला रहे थे। इसके बाद ट्रिपल एच रिंग में आए। जब सैथ इसके बाद आए तो उनके ऊपर समाओ जो ने हमला कर दिया। समाओ जो ने यहां अपना डैब्यू भी किया। इसके बाद सैथ रॉलिंस चोटिल हो गए। उनके घुटने का ऑपरेशन हुआ है। इसके बाद वो अगले हफ्ते अब नजर आएंगे। फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी कुछ नहीं हो सकती है। दूसरी ओर फैंस के चहेते गोल्डबर्ग भी अगले हफ्ते रॉ में नजर आएंगे। 2 हफ्ते पहले उन्होंंने केविन ओवंस को फास्टलेन में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। केविन ओवंस और गोल्डबर्ग का मुकाबला तय है। एक बार फिर गोल्डबर्ग यहां पर आकर जरूर केविन ओवंस को चुनौती देंगे। NEXT WEEK: @Goldberg returns to #RAW just six days before challenging @FightOwensFight for the @WWE #UniversalTitle at #WWEFastlane! #RAW pic.twitter.com/hlrzil6How — WWE (@WWE) February 21, 2017