अगले हफ्ते Raw के एपिसोड में नजर आएंगे सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर के फैंस के लिए बड़ी खबर आज के रॉ के एपिसोड से सामने आई है। रैसलमेनिया के बाद पहली बार दो हफ्ते पहले ब्रॉक लैसनर रॉ में आए। इसके बाद अब वो अगले हफ्ते रॉ के एपिसोड में फिर नजर आएंगे। WWE ने ऑफिशियस इस बार की घोषणा की।

Ad

NEXT WEEK: #UniversalChampion @BrockLesnar returns to #RAW just two weeks ahead of clashing with @SamoaJoe at #WWEGBOF! @HeymanHustle pic.twitter.com/QMLYkiDKWT

— WWE (@WWE) June 20, 2017 दो हफ्ते पहले ब्रॉक लैसनर रॉ में पहली बार रैसलमेनिया के बाद नजर आए। और उनके आते ही पूरे रॉ की तस्वीर बदल गई। यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर बने समोआ जो से उनका सामना हुआ था। दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे नजर आए। पूरे रोस्टर के सुपरस्टार दोनों को पकड़ने आ गए थे। हालांकि समोआ जो ने एक किक जरूर लैसनर के मुंह पर मार दी थी। लेकिन इसके बाद भी रिंग के बाहर जाकर लैसनर ने उन्हें पंच मारे थे। इससे पहले रॉ में पॉल हेमेन आए थे। जिनके ऊपर कोकिना क्लच समोआ जो ने लगाया था। इसके बाद रॉ में लैसनर उसका जवाब देने आए। इन दोनों का मैच ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर पीपीवी के लिए फिक्स हो चुका है। यहां इन दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लड़ाई होगी। जिस तरह ये दोनों पहली बार आपस में भिड़े। उससे ये ही लगता है कि आगे और गहमागहमी इनके बीच जारी रहेगी।

youtube-cover

अब अगले हफ्ते एक बार फिर ब्रॉक लैसनर रॉ में नजर आएंगे। समोआ जो के साथ फिर उनका सामना होगा। इस बार क्या होगा ये किसी को नहीं पता। लेकिन जो भी होगा वो फैंस को काफी मजेदार नजर आएगा। ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर पीपीवी को भी अब बांकी दिन नहीं बचे है। फैंस अब इन दोनों के मुकाबले का इंतजार कर रहे है। देखना होगा की अगले हफ्ते रॉ में क्या ब्रॉक लैसनर अपना बदला ले पाएंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications