WWE से पिछले महीने निकाले गए पूर्व चैंपियन ने Royal Rumble 2022 में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान

पूर्व WWE सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 पीपीवी में पूर्व WWE सुपरस्टार नाया जैक्स (Nia Jax) की वापसी की अफवाहें सामने आ रही है। इन अफवाहों पर नाया जैक्स ने अब विराम लगा दिया है। पिछले महीने WWE ने नाया जैक्स को अचानक कंपनी से रिलीज कर दिया था। रिलीज की खबर सुनने के बाद पूर्व चैंपियन नाया जैक्स भी काफी भावुक हो गई थीं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने काफी भावुक पोस्ट डाला था। नाया जैक्स ने कई बड़ी बातें इस दौरान अपने फैंस को बताई थी। नाया जैक्स ने बाद में सोशल मीडिया के जरिए ये भी संकेत दिए थे कि उन्होंने रेसलिंग को अलविदा कह दिया।

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार नाया जैक्स को पिछले महीने कंपनी ने रिलीज कर दिया था

Royal Rumble 2022 पीपीवी को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। फैंस अभी से इस पीपीवी में संभावित वापसी और चौंकाने वाली एंट्रेंस के बारे में बात कर रहे हैं। एक फैन ने हाल ही में नाया जैक्स से Royal Rumble में वापसी को लेकर सवाल पूछा था। फैन ने ये सवाल अफवाहों के दौर को लेकर पूछी थी। नाया जैक्स ने भी इस सवाल का जवाब एक शब्द में दे दिया। नाया जैक्स ने 'False' लिखा। जैक्स ने बता दिया कि वो वापसी नहीं करेंगी।

नाया जैक्स ने दिया जवाब
नाया जैक्स ने दिया जवाब

Royal Rumble पीपीवी में नाया जैक्स का रिकॉर्ड अभी तक काफी बेहतर रहा था। लगभग सभी मैचों में उन्होंने जीत हासिल की। नाया जैक्स का WWE रन भी शानदार रहा था। कई चैंपियनशिप उन्होंने अपने नाम की। नाया जैक्स शायद अब रेसलिंग में दोबारा वापसी नहीं करेंगी। वैसे नाया जैक्स को जब रिलीज किया गया तब सभी को हैरानी हो गई थी। खुद ये बात सुनकर नाया जैक्स भी हैरान थी। WWE द्वारा लिया गया ये निर्णय किसी को भी अच्छा नहीं लगा था।

खैर नाया जैक्स ने अपने फ्यूचर को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी है। नाया जैक्स जरूर सोशल मीडिया पर एक्टिव है लेकिन रिंग में वापसी को लेकर अभी तक उनका कोई बयान नहीं आया। अगले साल शायद वो रिंग में वापसी का प्लान करेंगी। अगर ऐसा होगा तो फिर उनके फैंस को अच्छा लगेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications