एक ही मैच में दो बार मूव लगाकर नाया जैक्स ने शार्लेट की हालत खराब की

नाया जैक्स ने इस मंडे नाइट रॉ में अपने प्रदर्शन से पूरे WWE यूनिवर्स को चौंका दिया है। इस मंंडे नाइट रॉ में उन्होंने कई चतुराई भरे अपने मूव्स से शार्लेट को पस्त कर दिया था। पहले दो बार उन्होंने शार्लेट को शोल्डर ब्रेकर दिए। जिससे शार्लेट की हालत खराब हो गई। इसके बाद उन्होंने शार्लेट के सिर को अपने घुटने में फंसाकर उन्हें चित कर दिया था। नतीजा ये निकला की शार्लेट खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। और इस मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी बार मौका तब आया जब मैच के अंत में रोप के ऊपर से शार्लेट ने मूनसॉल्ट रिंग के बाहर खड़ी नाया जैक्स को दिया। लेकिन इस बार भी शार्लेट खुद ही गिर गई। हालांकि नाया जैक्स उनको कैच करने में नाकाम रही। ये ही एक मौका था जब शार्लेट नाया के ऊपर भारी पड़ी थी। नाया जैक्स ने तीन साल के अंदर ही प्रोफेशनल रैसलर की ट्रेनिंग हासिल की है। पिछले साल उन्होंने मेन कार्ड में डैब्यू किया था। WWE में नाया जैक्स काफी विशालकाय शरीर वाली मानी जाती है। इस समय उनके जैसा कोई नहींं है। अपने भारी भरकम शरीर से उन्होंने काफी प्रभावित भी किया है। अपने शरीर से वो दूसरे सुपरस्टार्स की गर्दन को मोड़ देती है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मैच में एक बार फिर वो फेल हुई। वो शार्लेट को रिंग के बाहर कैच नहीं कर पाई। हालांकि इसका उन्हें ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा था।

Ad
youtube-cover
Ad

इस मूव के बाद हालांकि शार्लेट के इंजर्ड होने की कोई खबर नहीं आई है। इस मैच में पिनफॉल के जरिए नाया जैक्स ने शार्लेेट को हरा दिया। और इसके बाद उन्होंने फिर मिकी जेम्स, साशा बैंक्स, और बेली पर अटैक किया था। अफवाहें ये सामने आ रही है कि नाया जैक्स अब रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए अगली चैलेंजर होंगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications