WWE सुपरस्टार नाया जैक्स के दिन अच्छे नहीं चल रहे है। घुटने की इंजरी की वजह से लगातार वो अंदर बाहर होती आ रही हैं। साल की शुरूआत से ही वो काफी परेशान इस वजह से हैं। दोनों घुटनों में उनकी इंजरी आ गई है। कंपनी ने हालांकि कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है लेकिन नाया जैक्स ने अपनी तरफ से ट्वीट जारी कर दिया है। वो अब जब तक ठीक नहीं होती तब तक शायद नजर नहीं आएंगी।I’ll be gone for a while. Here’s something to remember me by 💋💋💋💋 pic.twitter.com/N1XEMn9qYz— 🌺 (@NiaJaxWWE) April 12, 2019रैसलमेनिया 35 में नाया जैक्स और टैमिना का मुकाबला विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए साशा बैंक्स, बेली, द डीवास ऑफ डू और द ऑइकॉनिक्स के साथ हुआ था। इसके बाद हुई रॉ में नाया जैक्स नजर फिर नहीं आई।प्रो रैसलिंग शीट की रिपोर्ट मे ये बताया गया है कि नाया जैक्स ACL से सफर कर रही है। ये दोनों घुटनों में उनके दिक्कत है। और इसे सही करने के लिए जल्द से जल्द सर्जरी करनी पड़ेगी। इसके बाद इसे सही होने में करीब 9 महीने लग जाते है। नाया जैक्स को दोनों घुटनों की सर्जरी करानी पड़ेगी। कई लोगों को मानना है कि विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए नाया और टैमिना दोनों उतरेंगी लेकिन अब ये लगता है कि टैमिना सिंगल रन के तौर पर यहां पर काम करेंगी। या फिर वो किसी और के साथ टीम बना सकती है।रैसलमेनिया के टाइम पर कई अन्य सुपरस्टार्स को भी चोट लग गई थी। रैंडी ऑर्टन के खिलाफ हुए मैच में एजे स्टाइल्स भी इंजर्ड हो गए। एजे ने खुद इस बारे में बताया था। हालांकि वो जल्द से जल्द रिंग में लौट जाएंगे। डेनियल ब्रायन को भी इंजरी आ गई है। अब देखना होगा कि ये सुपरस्टार्स कब वापसी करते है। नाया जैक्स की इंजरी वैसे काफी गंभीर है।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं