Create

15 महीने पहले WWE से निकाले गए भारी भरकम रेसलर ने Royal Rumble में की वापसी, 11 Superstars ने मिलकर किया एलिमिनेट

Pankaj
WWE रिंग में दिग्गज ने की जबरदस्त वापसी
WWE रिंग में दिग्गज ने की जबरदस्त वापसी

Nia Jax: WWE Royal Rumble 2023 में विमेंस रॉयल रंबल मैच हुआ। ये मैच बहुत ही शानदार रहा। नाया जैक्स (Nia Jax) ने इस मुकाबले में वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। 30वें नंबर पर उन्होंने एंट्री की। उनके आते ही सभी हैरान हो गए थे। रिंग में मौजूद सभी सुपरस्टार्स का अलग ही रिएक्शन था। आपको बता दें नाया को 4 नवंबर, 2021 को कंपनी ने रिलीज कर दिया था। करीब 15 महीने बाद उनकी वापसी हुई। उनकी वापसी देखकर फैंस को जरूर अच्छा लगा होगा।

WWE Royal Rumble 2023 में दिखा नाया जैक्स का जलवा

आपको बता दें नाया जैक्स को 11 सुपरस्टार्स ने एलिमिनेट किया। उनके आते ही सभी की हालत खराब हो गई थी। नाया ने भी सभी का मजाक बनाया। इसके बाद रिंग में मौजूद सभी सुपरस्टार्स ने उनके ऊपर अटैक किया। जैक्स ने पलटवार किया और सभी की हालत खराब की। हालांकि रिया रिप्ली ने अपनी ताकत दिखाकर उन्हें परेशान जरूर किया। रिंग में मौजूद सभी 11 सुपरस्टार्स ने इसके बाद बड़ा फैसला लिया और पूरी ताकत लगाकर नाया को बाहर कर दिया। जैक्स का लुक इस बार शानदार लग रहा था। एक अलग अंदाज में उन्होंने रिंग में धमाकेदार एंट्री की। फैंस ने भी जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया।

नाया जैक्स का WWE रन शानदार रहा था। जब उन्हें रिलीज किया गया था तब सभी चौंक गए थे। खुद इसके बाद जैक्स ने भावुक संदेश दिया था। वो अपने रिलीज से बहुत ही नाराज नज़र आई थीं। पिछले कुछ समय से उनकी वापसी को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही थीं। कहा जा रहा था कि विमेंस रॉयल रंबल मैच में उनकी वापसी होगी। ये खबरें एकदम सही निकली और कंपनी ने उनके लिए अच्छा प्लान बनाया। उनके आने से विमेंस डिवीजन भी मजबूत हो जाएगा। देखना होगा कि कंपनी ने उनके लिए आगे क्या प्लान तैयार किया होगा।

The entire women's division eliminates Nia Jax!#WWE #RoyalRumble https://t.co/9mRFpwlXVE

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment