WWE सुपरस्टार नाया जैक्स (Nia Jax) के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही हैं। रेड ब्रांड में उनके अच्छे दिन इस समय नहीं चल रहे हैं। इंजरी के कारण अनिश्चित काल के लिए एक्शन से नाया जैक्स बाहर हो गई हैं। रेड ब्रांड में इस हफ्ते शायना बैजलर (Shayna Baszler) ने उनके ऊपर जबरदस्त अटैक किया था। इसका खामियाजा नाया जैक्स को भुगतना पड़ा। ऐसा लग रहा है कि लंबे समय बाद ही वो रिंग में नजर आएंगी।WWE Raw में इस हफ्ते शायना बैजलर ने नाया जैक्स के ऊपर किया था खतरनाक अटैकWWE द बंप के शो में कायला ब्रेक्सटन और मैट कैंप ने इस बात का खुलासा किया। इस हफ्ते रेड ब्रांड में नाया जैक्स को इंजरी आ गई। सबसे बड़ी बात कि कई जगह वो चोटिल हुई हैं। शायना बैजलर और नाया जैक्स ने टैग टीम के रूप में पहले बहुत काम साथ में किया। इस दौरान उन्होंने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा जमाया लेकिन अब उनके बीच दुश्मनी हो गई। इस दुश्मनी का सबसे बड़ा नुकसान नाया जैक्स को उठाना पड़ा।होस्ट ने बताया कि नाया जैक्स के पिछले भाग में फ्रैक्चर आया है और इसके अलावा एल्बो भी उनकी खिसक गई है। WWE ने भी अपनी वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी। WWE की तरफ से कहा गया है कि नाया जैक्स की अब सर्जरी होगी और वो अनिश्चित समय के लिए एक्शन से बाहर रहेंगी।WWE’s The Bump@WWETheBumpBREAKING: After @QoSBaszler's attack on #WWERaw, @NiaJaxWWE will be out for an undisclosed amount of time.#WWETheBump7:35 AM · Sep 22, 202148475BREAKING: After @QoSBaszler's attack on #WWERaw, @NiaJaxWWE will be out for an undisclosed amount of time.#WWETheBump https://t.co/pQKvwPZur3नाया जैक्स ने हाल ही में अपने लुक में काफी बदलाव किया था। बैजलर के साथ पहले उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी थी। पिछले कुछ हफ्तों से दोनों के बीच काफी गड़बड़ी रिंग में देखने को मिली। शायना बैजलर लगातार नाया जैक्स से गुस्सा हो रही थीं और इस वजह से दोनों के बीच दुश्मनी पैदा हो गई। विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हुए मैच में भी काफी बवाल देेखने को मिला था। यहां से अंदाजा लग गया था कि दोनों की राइवलरी अब शुरू होगी। खैर विमेंस डिवीजन को अब बड़ा झटका लगा है। नाया जैक्स इस समय शानदार परफॉर्म कर रही थीं। अब देखना होगा कि रिंग में वो कब वापसी करेंगी।