Roman Reigns के परिवार का एक और सदस्य रिलीज होने के लगभग 2 साल बाद WWE में वापसी करने के हुआ तैयार, रिपोर्ट में बड़ी खबर

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर

Nia Jax: समोअन परिवार WWE में 44 साल तक चला, जब 44 साल पहले अफ़ा और सिका ने डेब्यू किया था। तब से खून का रिश्ता बहुत गहरा हो गया है, और हमने इस परिवार से कई सुपरस्टार्स को टॉप पर पहुंचते देखा है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रतिष्ठित परिवार का एक सदस्य रिलीज होने के लगभग दो साल बाद वापस लौटने के लिए तैयार है।

Ad

हम बात कर रहे हैं नाया जैक्स की, जो समोअन परिवार की हैं, द रॉक की चचेरी बहन। वह आखिरी बार 2023 विमेंस रॉयल रंबल मैच में एक बार की उपस्थिति में दिखाई दी थी, जहां रिंग में उन्हें बहुत रेसलर्स ने मिलकर एलिमिनेट किया था।

PWInsider के अनुसार WWE द्वारा नाया जैक्स को फुल टाइम सुपरस्टार के रूप में वापस लाने की अफवाहें हैं, हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह 7 अगस्त को Raw के एपिसोड के लिए बैकस्टेज थीं या नहीं।

Ad

WWE ने नाया जैक्स को दो साल पहले किया था रिलीज

नाया जैक्स को मेंटल हेल्थ छुट्टी मांगने के बाद 2021 के अंत में रिलीज कर दिया गया था। हालांकि इसके बाद कई लोग चौंक गए थे। खुद जैक्स को भी इस बात से बुरा लगा था। नाया इस समय अपनी फिजिक पर भी काम कर रही हैं। उन्होंने अपना वजन बहुत कम कर लिया है। हालांकि इस चीज में उनकी मदद WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर ने की थी।

Ad

जैक्स की अगर WWE में वापसी होगी तो फिर फैंस को अच्छा लगेगा। उनके आने से विमेंस डिवीजन को भी मजबूती मिलेगी। अपने WWE रन के दौरान उन्होंने कंपनी में अच्छा काम किया। उनका सिंगल्स रन और टैग टीम डिवीजन में काम देखकर फैंस भी खुश हुए थे। कंपनी अगर उनकी वापसी करा रही है तो फिर उनके लिए प्लान भी अच्छा बनाया होगा। वर्ल्ड टाइटल पिक्चर में भी उन्हें डाला जा सकता है।

वैसे कुछ समय पहले नाया जैक्स ने कहा था कि वो अब रेसलिंग में दोबारा नहीं आना चाहती हैं। उस समय उनका बयान सुनकर सभी हैरान रह गए थे। हालांकि शायद ये बात उन्होंने मजाक में भी कही हो सकती है। उनका रेसलिंग करियर आगे जाकर और भी बड़ा हो सकता है।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications