WWE से निकाले गए पूर्व चैंपियन के नए लुक ने मचाया धमाल, देखकर आप हो जाएंगे हैरान

पूर्व WWE सुपरस्टार का नया लुक सामने आया
पूर्व WWE सुपरस्टार का नया लुक सामने आया

नाया जैक्स (Nia Jax) को इस महीने की शुरूआत में WWE ने रिलीज कर दिया था। नाया जैक्स (Nia Jax) इसके बाद काफी भावुक नजर आईं थी। नाया जैक्स ने अब अपने लुक में बदलाव कर लिया। हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उनका नया लुक सामने आया।

Ad

नाया जैक्स का WWE में करियर काफी शानदार रहा था। चैंपियनशिप भी उन्होंने यहां पर हासिल की थी। अचानक उन्हें रिलीज करने से कोई भी खुश नजर नहीं आया। खुद नाया जैक्स काफी गुस्से में नजर आईं थी। रिलीज के बाद से नाया जैक्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं।

WWE में नाया जैक्स ने अच्छा काम किया था

इंस्टाग्राम पर हाल ही में कुछ फोटो नाया जैक्स ने अपलोड की। पूर्व Raw विमेंस चैंपियन ने अपने हेयरस्टाइल में बदलाव कर लिया हैैं। नाया जैक्स का ये लुक काफी अच्छा लग रहा हैं।

Ad

साल 2016 में WWE मेन रोस्टर में नाया जैक्स की एंट्री हुई थी। NXT में दो साल तक नाया जैक्स ने अच्छा काम किया था। विमेंस डिवीजन में टॉप के सुपरस्टार्स के साथ नाया जैक्स की फ्यूड रही थी। WrestleMania 34 में एलेक्सा ब्लिस को हराकर नाया जैक्स ने Raw विमेंस टाइटल अपने नाम किया था।

नाया जैक्स ने दो बार शायना बैजलर के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम टाइटल पर कब्जा जमाया। नाया जैक्स को रिलीज करने के बाद कई फैंस खुश नजर नहीं आए थे। नाया जैक्स ने विमेंस डिवीजन में अपना अच्छा नाम बना लिया था। रिलीज होने के बाद नाया जैक्स ने काफी भावुक बयान इंस्टाग्राम पर दिया था।

वैसे मैं अपनी चीजों को हमेशा प्राइवेट रखती हूं लेकिन कल की रिपोर्ट के बाद अब मेरे पास बात करने के अलावा कुछ नहीं बचा है। मैंने हाल ही में मैंटल हेल्थ के कारण छोटा ब्रेक WWE से लिया। मैंने बहुत काम किया और ये चीज़ में शेयर नहीं कर सकती हूं। मुझे कंपनी के सपोर्ट से थोड़ा टाइम चाहिए था। मैं अपना ख्याल रखना चाहती थी। इस हफ्ते की शुरूआत में WWE ने मुझे वापसी का शेड्यूल भेजा था। 15 नवंबर को होने वाले शो में मेरी वापसी होने वाली थी। मैंने इसके बाद अपनी छुट्टी बढ़ाने को लेकर बात की थी। मुझे कुछ और समय चाहिए था। मुझे लगा था कि कंपनी मेरा सपोर्ट करेगी क्योंकि पिछले 7 साल से लगातार मैंने काम किया। इसके बाद मैंने सुना कि मुझे रिलीज कर दिया गया। कोविड टीकाकरण के बारे में मुझे कुछ नहीं बताया गया। मुझे कुछ भी बोलने का मौका नहीं दिया गया।
एकाएक जाने से मेरा दिल बुरी तरह टूट गया। बिना बातचीत किए हुए प्राइवेट तरीके से मुझे निकाल दिया गया। WWE में मेरा करियर शानदार रहा और मुझे बहुत प्यार कंपनी से है। जिनके साथ मैंने काम किया सभी को प्यार दिया। मुझे बहुत बड़ी क्षति पहुंचाई गई है। जो लोग मुश्किल समय में मेरा साथ निभा रहे हैं उनकी मैं तारीफ करती हूं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications