रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड में इस समय WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 को लेकर शानदार बिल्डअप चल रहा है। कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है। निकी A.S.H अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) और रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। WWE ने इस हफ्ते Raw के लिए एक बडा़ ऐलान कर दिया है। निकी का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर के साथ होगा और इस बार नो होल्ड्स बार्ड मैच फैंस को देखने को मिलेगा।#WWERaw Women's Champion #NikkiASH awaits @MsCharlotteWWE in a NO HOLDS BARRED Match tomorrow night!📺 8/7c @USA_Network@NikkiCrossWWE https://t.co/YskQ2DOuVW— WWE (@WWE) August 1, 2021WWE Raw में इस हफ्ते शार्लेट फ्लेयर और निकी के बीच होगा जबरदस्त मैचपिछले हफ्ते भी शार्लेट फ्लेयर और निकी के बीच मैच हुआ था। इस मैच में शार्लेट ने जीत हासिल कर ली थी। निकी ने इसके बाद रीमैच के बारे में कहा और WWE ने ऑफिशियल ऐलान इस मैच का कर दिया था। अब इस मैच में WWE ने शर्त जोड़ दी है। फैंस को इस बार काफी मजा ये मैच देखकर आएगा।शार्लेट फ्लेयर ने पिछले हफ्ते निकी को जमकर पीटा था। निकी भी इस बार बदला लेने को तैयार होंगी। वैसे इस मैच में रिया रिप्ली भी खलल डाल सकती हैं। पिछले हफ्ते वो मेन इवेंट में नजर नहीं आईं लेकिन इस बार कुछ नया वो कर सकती हैं।निकी A.S.H को पिछले हफ्ते WWE ने काफी कमजोर दिखाया था, जबकि उनके पास Raw विमेंस चैंपियनशिप हैं। अब इस हफ्ते उन्हें चैंपियन के हिसाब से काम करना होगा। दो हफ्ते पहले फ्लेयर के ऊपर ही ब्रीफकेस कैश इन कर के निकी ने Raw विमेंस चैंपियनशिप हासिल की थी। निकी ने अपने करियर में पहली बार बड़ा टाइटल हासिल किया।WWE ने इस समय निकी को पुश देना शुरू कर दिया है। सभी की निगाहें इस समय निकी पर टिकी होंगी। एक चैंपियन के रूप में वो किस तरह काम करेंगी ये देखने वाली बात होगी। रेड ब्रांड का ये एपिसोड वैसे काफी खास इस बार होगा। गोल्डबर्ग की वापसी होगी और बॉबी लैश्ले के बारे में वो बात करेंगे। इसके अलावा भी कई स्टोरीलाइन्स आगे बढ़ते हुए नजर आ सकती हैं। व्यू्अरशिप को देखकर भी WWE को अब काम करना पड़ेगा। पिछले हफ्ते व्यूअरशिप काफी फिसड्डी रही थी लेकिन इस बार कंपनी को ज्यादा उम्मीदें होंगी।