WWE रॉ (Raw) के इस हफ्ते के एपिसोड ने इतिहास रच दिया। मनी इन द बैंक (Money In The Bank) पीपीवी में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने रिया रिप्ली (Rhea Ripley) को हराकर Raw विमेंस चैंपियनशिप हासिल की थी लेकिन अब उन्हें हार का सामना करना पड़ा। निकी एश ने फ्लेयर के ऊपर ब्रीफकेस कैश इन कर ये चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। मेन इवेंट में हुए इस बवाल को देखकर सभी फैंस दंग रह गए। Congratulations NIKKI A.S.H.!@NikkiCrossWWE cashed in her #MITB contract on @MsCharlotteWWE to become the NEW #WWERaw #WomensChampion!#AndNew pic.twitter.com/aktWQr5AU8— WWE (@WWE) July 20, 2021निकी एश ने जीती WWE Raw विमेंस चैंपियनशिपदरअसल इस हफ्ते WWE Raw में फ्लेयर ने अपनी जीत का जश्न मनाया और इसके बाद रिया रिप्ली भी नजर आईं। WWE ऑफिशियल ने इन दोनों के बीच रीमैच का ऐलान कर दिया। मेन इवेंट में रिया और फ्लेयर के बीच धमाकेदार मैच देखने को मिला। मैच का अंत भी काफी चौंकाने वाला रहा। रिप्ली ने फ्लेयर की हालत खराब कर दी थी। रिया रिप्ली ने ये मैच डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए जीत लिया लेकिन वो चैंपियन नहीं बन पाईं। The look of INTENSITY and INTENSE PAIN!#WWERaw pic.twitter.com/89SZ9DBlHe— WWE (@WWE) July 20, 2021फ्लेयर इसके बाद रिंग में जश्न मना रही थीं और रिप्ली ने दोबारा वापस आकर उनके ऊपर हमला कर दिया। रिंग के बाद रिप्ली ने खतरनाक अटैक फ्लेयर के ऊपर किया। इसके बाद निकी एश का एंट्रेंस म्यूजिक बज गया था। निकी एश ने आते ही रेफरी से कह दिया कि वो अपना ब्रीफकेश कैश इन करेंगी। घंटी बजी और निकी ने फ्लेयर को अपना फिनिशिंग मूव लगाकर पिन कर दिया। निकी एश ने अपने करियर में पहली बार Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती हैं। 24 घंटे पहले उन्होंने MITB लैडर मैच जीता था। निकी एश ने अलग कारनामा इस बार किया और ये उनके करियर की सबसे बड़ी सफलता है। फ्लेयर ने 14वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था लेकिन उनके ये रन बहुत जल्दी खत्म हो गया। एरीना में मौजूद फैंस भी इस चीज को देखकर हैरान हो गए थे।मेन इवेंट में सभी ने सोचा था कि बैकी लिंच की एंट्री होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। WWE ने फैंस को चौंका दिया। निकी एश के लिए ये दिन काफी खास रहेगा क्योंकि उन्होंने बहुत बड़ी सफलता हासिल की। वापसी के बाद निकी ने काफी अच्छा काम किया था। फ्लेयर और रिया रिप्ली को वो हरा भी चुकी थीं और इस बार बड़ा कारनामा उन्हें कर दिया। YAYYYYYYYYY!!!!!!!!!NIKKI A.S.H. IS YOUR NEW #WWERAW WOMEN'S CHAMPION! pic.twitter.com/Qm2if2wakg— WWE (@WWE) July 20, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!