WWE में बैला ट्विंस का बहुत बड़ा नाम है। निकी बैला और ब्री बैला ने WWE विमेंस डिवीजन को आगे बढ़ाने में बहुत मदद की है। हालांकि अब दोनों रिंग में नजर नहीं आती हैं। लेकिन इस समय ये दोनों काफी चर्चा में है। दोनों के घर नन्हा मेहमान आया है। ब्री बैला ने इस बात का ऐलान किया कि वो और उनके पति WWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन ने अपने घर एक बेबी बॉय का स्वागत किया। यानि की WWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन पिता बन गए है और ये काफी खुश की बात दोनों के लिए है। ब्री बैला ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने एक अगस्त को बच्चे को जन्म दिया। View this post on Instagram It’s a BOY!!! 💙 8-1-2020 We are overwhelmed with joy and everyone is healthy!!! A post shared by Brie Bella (@thebriebella) on Aug 2, 2020 at 11:40am PDTWWE सुपस्टार निकी बैला ने भी दी खुशीब्री बैलाक के बाद निकी बैला ने भी बड़ा ऐलान किया और बताया कि उनके घर बेबी बॉय आया है। निकी बैला के मंगेतर का नाम आर्टेम चिगविंटसेव हैं। निकी बैला ने भी इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि 31 जुलाई को उन्होंने बच्चा पैदा किया। View this post on Instagram 7/31/2020 💙 Our baby boy is here and we couldn’t be HAPPIER and more in LOVE! Everyone is safe and healthy. A post shared by Nikki Bella (@thenikkibella) on Aug 2, 2020 at 1:36pm PDTबैला ट्विंस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान 20 जनवरी 2020 को किया था। पिपुल मैग्जीन में इंटरव्यू देते हुए कहा कि दोनों प्रेग्नेंट हैं। ब्री बैला और डेनियल ब्रायन का ये दूसरा बच्चा है। निकी बैला और ब्री बैला अब WWE रिंग में ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। कुछ साल पहले से कभी-कभी ये रिंग में दिखाई देती हैं। लेकिन एक समय था जब दोनों बहनों का जलवा WWE रिंग में दिखता था। विमेंस डिवीजन को आगे बढ़ाने में बैला ट्विंस का योगदान बहुत रहा है। निकी बैला इससे पहले WWE दिग्गज जॉन सीना के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन कुछ कारणों से दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। जॉन सीना ने रिंग में निकी को प्रपोज भी किया था। निकी बैला और ब्री बैला ने काफी समय तक WWE के लिए काम किया है और इन दोनों का खुद का शो भी है। निकी WWE कि सबसे ज्यादा समय तक डिवाज चैंपियन रहने वाली रेसलर भी हैं। उन्होंने एक बड़ी इंजरी के बाद अपनी वापसी भी की थी। वही दूसरी ओर ब्री, डेनियल ब्रायन की पत्नी हैं और दोनों ने मिलकर कई बार मैच लड़ा है।निकी बैला और ब्री बैला दोनों जुड़वां हैं और इनके बीच सिर्फ 16 मिनट का फर्क है। निकी, ब्री से बड़ी हैं लेकिन दोनों को देखकर इस बात का पता नहीं लगाया जा सकता है। खैर दोनों के घर अब नन्हा मेहमान आया है। ये भी पढ़ें-''मैं WWE में ब्रॉक लैसनर की बेइज्जती नहीं करना चाहता था, मेरे शब्दों को गलत लिया गया''