निकी बैला रैसलिंग करने के लिए क्लीयर, जल्द होगी वापसी

साल 2015 निकी बैला के लिए काफी यादगार रहा था। निकी 301 दिनों तक डीवाज़ चैंपियन रही, जोकि कंपनी के इतिहास में सबसे ज्यादा समय था। निकी बैला की बादशाहत को शार्लेट ने खत्म किया था। टाइटल हारने के बाद निकी की फाइट शार्लेट के साथ जारी रही। हैल इन ए सैल में दोनों के बीच रीमैच कराया गया। जिसमें शार्लेट ने फिर से निकी को हराया और इस कहानी का अंत हुआ। उसके बाद रिपोर्ट सामने आई कि निकी बैला अपनी चोट की वजह से ब्रेक लेने जा रही है, क्योंकि उन्हें सर्जरी की जरुरत है। वो एक दिन रॉ में स्लैमी अवॉर्ड के दौरान डीवाज ऑफ द ईय़र का अवॉर्ड लेने पहुंची। तब पता चला कि निकी बैला के रैसलिंग करियर पर ब्रेक लग सकता है और वो पार्ट टाइम रैसलर बन सकती है। जब ये सबकुछ हो रहा था तो ब्री बला, जोकि उनकी बहन है, उन्होंने एलान किया कि वो रैसलमेनिया 32 के बाद रिटायरमेंट ले लेंगी। निकी रैसलमेनिया 32 में दिखी थी, वो टोटल डीवाज के सदस्यों की जीत में शामिल हुई थी। एक महीने पहले निकी को अपने डॉक्टर से पता चला कि वो फिर से रैसलिंग कर सकती है। उसके बाद निकी ट्रेनिंग के लिए ओरलैंडो में WWE के परफॉर्मेंस सैंटर गई। वहां उन्होंने बेली जैसी स्टार्स के साथ ट्रेनिंग की। प्रो रैसलिंग शीट के रायन सैटिन ने खुलासा किया है कि निकी बैला के डॉक्टरों ने उन्हें लड़ने की इजाजत दे दी है। इस बात को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है कि वो किस ब्रैंड में जाएंगी। लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि वो स्मैकडाउन लाइव में जा सकती है, क्योंकि उनके बॉयफ्रैंड जॉन सीना भी स्मैकडाउन में हैं। जैसा कि हमने पहले बताया कि मार्च में रिपोर्ट सामने आई थी कि निकी की सर्जरी के बाद वो पार्ट टाइम रैसलिंग ही कर पाएंगी। ये बात अभी भी उन पर लागू है। WWE के मेडिकल स्टाफ ने उन्हें हिदायत दी है कि वापसी को लेकर धैर्य बरतें। ये फैंस के लिए अच्छी खबर है। निकी अपनी वापसी को लेकर काफी मेहनत कर रही हैं। वो जिस भी ब्रैंड में जाएंगी, उस ब्रैंड को काफी फायदा होगा। ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि वो समरस्लैम में इवा मैरी की जगह ले सकती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications