जॉन सीना के साथ ब्रेकअप को लेकर आखिरकार निकी बैला ने दिया बयान

बेैला ट्विंस के यू ट्यूब चैनल में निकी बैला ने जॉन सीना के साथ हुए ब्रेकअप के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जब से हम दोनों अलग हुए है वो अब अपनी बहन ब्री बैला और जीजा डेनियल ब्रायन के साथ रह रहीं है। निकी बैला और 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीन साल 2012 से रिलेशनशिप में थे। रैसलमेनिया 33 में मिज और मरीस को हराने के बाद जॉन सीना ने रिंग के बीच में निकी को प्रपोज किया था। और शादी के लिए कहा था। लेकिन इस साल 5 मई को इन दोनों ने पूरी दुनिया को चौंका दिया। दोनों ने इस बात का एलान किया कि दोनों अलग हो रहे है। निकी बैला ने इस बारे में जानकारी यूट्यूब चैनल पर दी। इस चैनल पर उनके साथ उनकी बहन ब्री बैला नहीं थी। निकी बैला ने अकेले ही इसके बारे में बताया। इस चैनल पर जब भी कुछ हुआ है तो इन दोनों बहनों ने साथ में किया है। निकी ने बताया कि जॉन सीना से ब्रेकअप के बाद उन्हें किस तरह का सपोर्ट मिल रहा है। निकी ने इस बात का खुलासा किया कि वो अपनी बहन ब्री बैला और उनके पति डेनियल ब्रायन के साथ अलग होने के बाद से रह रही है।निकी ने इसके बाद अपने फैंस को इस दुख भरी घड़ी में सपोर्ट के लिए दिल छू देने वाला मैसेज दिया। निकी ने कहा कि,"इस मुश्किल वक्त मैं आप लोगों के सपोर्ट और प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। मैं बता नहीं सकती मेरे लिए इसका मतलब कितना बड़ा है। क्योंकि ये बहुत ही मुश्किल वक्त मेरे लिए है।"

youtube-cover


20 मई को टोटल डिवाज का नया सीजन आएगा। और यहां जॉन सीना और निकी बैला का ब्रेकअप एक तरह से सबसे ऊपर रहेगा। क्योंकि इन दोनों के अलग होने की उम्मीद किसी को नहीं थी। फिलहाल फैंस इस इवेंट का इंतजार कर रहे है।

Edited by Staff Editor
Be the first one to comment