सुपरस्टार शेकअप के बाद इस हफ्ते के बाद अब शार्लेट स्मैकडाउन का हिस्सा बन गई है। और उनके स्मैकडाउन में आती ही सुपरस्टा निकी बैला ने उन्हें चुनौती दे दी है। निकी ने ट्विटर के जरिए उनके साथ एक मैच की अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। जिससे इनके बीच भविष्य में एक मैच की संभावना बढ़ गयी है। 2015 के समर में जब शार्लेट ने अपना डेब्यू किया था तब निकी डीवास चैंपियन थी। और उसी साल नाईट ऑफ़ चैंपियंस में निकी को हराकर शार्लेट चैंपियन बनी थी। शार्लेट से हारने से पहले तक निकी 301 दिन तक डीवास चैंपियन थी, जो की एक रिकॉर्ड है। जिस वक़्त इस बात की घोषणा हुई की अब शार्लेट स्मैकडाउन लाइव पर आ रही है। इसके बाद ही निकी बैला ने ट्विटर पर कुछ इस तरह अपनी भावनाएं व्यक्त की। Wow @MsCharlotteWWE to #SDLive Hhhmmm even more motivating to get back! N #UnfinishedBusinesspic.twitter.com/NaNSKTFwkm — Nikki & Brie (@BellaTwins) April 12, 2017 ट्वीट में निकी ने लिखा की, शार्लेट का स्मैकडाउन लाइव पर आना उन्हें प्रेरणा दे रहा है की वो अब जल्द ही रिंग में वापस आए। इस वक़्त निकी बैला के परिवार में बहुत कुछ चल रहा है। रैसलमेनिया में दुनिया के सामने जॉन सीना निकी को शादी के लिए प्रपोज़ कर चुके है। और शायद दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले है। इसके अलावा निकी बैला अपनी चोट के कारण भी हमेशा परेशान रही है। बीच-बीच में उन्हें इससे कई बार रिंग के बाहर भी परेशानी का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस ट्वीट से अब निकी की वापसी की अटकलों को दोबारा हवा मिली है।अब ये देखना दिलचस्प होगा की निकी कब रिंग में वापसी करती है, और किस तरह से शार्लेट के साथ फाइट को डैवलप करती है। उधर विमेंस रैसलिंग की परिभाषा पिछले 2 सालों में बिल्कुल बदल गई है, और अगर निकी को इसके लेवल पर आना है तो उन्हें अपनी रैसलिंग को और बेहतर करना होगा।