'मुझे पढ़ाई जारी रखनी चाहिए'- WWE Raw में 18 सेकेंड की दिल दहला देने वाली हार के बाद पूर्व चैंपियन ने रेसलिंग छोड़ने के दिए संकेत

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Nikki Cross: WWE सुपरस्टार बनना किसी के लिए भी आसान नहीं है। खासकर तब जब आपने पिछले कुछ समय से रोस्टर में खास प्रदर्शन नहीं किया हो। किसी के लिए भी यह चीज कठिन हो सकती है, और रॉ (Raw) के बाद एक सुपरस्टार के लिए यह प्रोफेशन छोड़ना भी एक संभावित विचार लग रहा था। निकी क्रॉस (Nikki Cross) ने इस हफ्ते रेड ब्रांड पर अपनी दिल दहला देने वाली हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Ad

WWE Raw में शेना बैज़लर और निकी क्रॉस के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ था। स्नातक होने के बाद उन्होंने पहला मैच लड़ा। शेना ने बैज़लर के ऊपर तगड़ा अटैक किया। उन्होंने निकी को वापसी का बिल्कुल भी मौका नहीं दिया। अंत में शेना ने निकी क्रॉस को किरिफुदा लॉक में जकड़कर टैप आउट कराते हुए मैच जीत लिया।

क्रॉस ने लंबे समय बाद एक्शन में वापसी की। वापस आकर वो रेड ब्रांड में जीत से जश्न मनाना चाहती थी। क्रॉस का मुकाबला सिर्फ 18 सेकेंड में खत्म हो गया। इस हार के बाद वो निराश नज़र आईं। अब उन्होंने ट्विटर पर दिल दहला देने वाली हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा,

शायद मुझे पढ़ाई जारी रखनी चाहिए।
Ad

क्या WWE द्वारा निकी क्रॉस के लिए कोई खास प्लान बनाया जाएगा?

क्रॉस का कहने का मतलब आप समझ ही रहे होंगे। उन्होंने संकेत दिए हैं कि रेसलिंग में अब वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाएंगी। उनके लिए वैसे भी पिछले कुछ साल खास नहीं रहे हैं। कंपनी ने भी उन्हें ज्यादा कुछ पुश नहीं दिया। इंजरी की वजह से भी वो परेशान रहीं थी। बीच में उनके कैरेक्टर में भी बदलाव किया गया था लेकिन सफलता नहीं मिली।

क्रॉस के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा है। बड़े मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अगर उनका करियर ऐसे ही चलता रहा तो फिर आगे जाकर तगड़ा नुकसान हो सकता है। उनका करियर खत्म भी हो सकता है। ट्रिपल एच को जरूर उनके बारे में अब कुछ अच्छा सोचना होगा। कुछ तगड़ा प्लान भी बनाना होगा। अगर ऐसा हुआ तो फिर उनके फैंस को अच्छा लगेगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications