WWE न्यूज: SmackDown के बड़े सुपरस्टार ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया

Enter caption

इस समय कई सुपरस्टार्स के कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहे हैं। कई सुपरस्टार्स ने नई डील डब्लू डब्लू ई WWE के साथ साइन कर ली है। पेज और मिज ने पिछले हफ्ते ही नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। अब ये खबर आ रही है कि निकी क्रॉस ने WWE के साथ नई डील साइन कर ली हैं। हालांकि उन्होंने कितने साल की डील साइन की है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। 2016 में उन्होंने डील पहले साइन की थी जो कि 3 साल की थी।

ये भी पढ़ें- WWE Raw रिजल्ट्स : 18 नवंबर, 2019

निकी क्रॉस जब NXT में थी तो हमेशा चैलेंजर रही हैं वो कभी चैंपियन नहीं बन पाईं। लेकिन जब दो साल पहले उन्होंने मेन रोस्टर स्मैकडाउन में डेब्यू किया तो क्रॉस के दिन बदल गए। यहां उन्हें पुश दिया गया और सफलता उन्होंने हासिल की। बीच-बीच में वो NXT में जाती रहती थीं। लेकिन इस साल की शुरूआत से वो हमेशा के लिए मेन रोस्टर में आ गई हैं। रेसलमेनिया के बाद हुए सुपरस्टार शेकअप में निकी को रॉ में भेज दिया गया था।

शुरूआत में उनकी स्टोरीलाइन एलेक्सा ब्लिस के साथ थी। दोनों ने टैग टीम के तौर पर काफी अच्छा काम किया। कई लोगों का मानना था कि एलेक्सा ब्लिस सिर्फ निकी क्रॉस का प्रयोग कर रही है और बाद में उनके खिलाफ हील टर्न ले लेंगी। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। इसके बाद दोनों ने विमेंस टैग टीम टाइटल आइकॉनिक्स को हराकर जीता। बाद में हालांकि कबुकी वॉरियर्स के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

निकी क्रॉस सिंगल टाइटल तो अभी तक नहीं जीत पाई है। ब्लिस से अलग होने के बाद निकी क्रॉस ने स्मैकडाउन में बेली को चैलेंज किया। इन दोनों के बीच विमेंस टाइटल के लिए जंग हुई। दोनों ने अच्छा काम किया। विमेंस टाइटल के लिए क्रॉस को मौका तो मिला लेकिन वो सफल नहीं हो पाई हैं। सर्वाइवर सीरीज में निकी क्रॉस ब्लू ब्रांड टीम में शामिल हुई हैं। स्मैकडाउन टीम की कप्तान साशा बैंक्स है। साशा बैंक्स के साथ निकी के रिश्ते अच्छे नहीं है क्योंकि बेली की साइड साशा पहले थी।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links