Released WWE Superstars Officially Free Agents: WWE के 9 पूर्व सुपरस्टार्स के लिए पिछले कुछ महीने बेहद अजीब थे। वह कंपनी के द्वारा रिलीज कर दिए गए थे। अब उनके जीवन में एक नया रास्ता खुल गया है। इसके चलते एक नया मोड़ आ गया है। अब फैंस को उनकी अगली घोषणा के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि वह किसी भी प्रमोशन के साथ नजर आ सकते हैं। अब तक इनमें से किसी ने भी अगले कदम को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
द ऑथर्स ऑफ पेन के एकम और रेज़ार, ब्लेयर डेवनपोर्ट, सेड्रिक एलेक्जेंडर, द गुड ब्रदर्स के ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन, आईला डौन, जियोवानी विंची, और इलेक्ट्रा लोपेज़ एक समय पर WWE का हिस्सा थे। उन्हें कंपनी ने 8 फरवरी 2025 को रिलीज कर दिया था। कंपनी के नियम अनुसार अगर कोई मेन रोस्टर रेसलर रिलीज किया जाता है, तो वह 90 दिनों तक कहीं और काम नहीं कर सकता है। अब चूंकि यह समय पूरा हो गया है, तो यह सब किसी भी अन्य प्रमोशन के साथ नजर आ सकते हैं। यह इन स्टार्स के फैंस के लिए खुशखबरी है।
सेड्रिक एलेक्जेंडर तो अपने फ्री एजेंट होने की जानकारी भी साझा कर चुके हैं। वहीं ऐसी जानकारी भी सामने आई है कि द गुड ब्रदर्स आने वाले समय में NJPW में दिखाई दे सकते हैं। इस समय बाकी पूर्व WWE सुपरस्टार्स ने अपने आगे के कदम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। आईला डौन की दोस्त और टैग टीम पार्टनर रहीं एल्बा फायर इस समय चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन के साथ काम कर रही हैं।
WWE के कई पूर्व रेसलर्स बाहर धमाल कर रहे हैं
WWE से गए सभी रेसलर्स कभी भी मुश्किल में नहीं दिखाई देते हैं। उन्हें अलग-अलग जगहों पर काम मिल जाता है। जॉन मोक्सली इस समय AEW में अपने काम का परचम लहरा रहे हैं, तो वहीं क्रिस जैरिको भी वहीं हैं। इसके साथ ही स्वर्व स्ट्रिकलैडन भी AEW में नाम बना रहे हैं। पूर्व WWE विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन चेल्सी ग्रीन के पति जैक रायडर भी मैट कार्डोना के नाम से इंडिपेंडेंट सर्किट में धमाल कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए स्टार्स भी इसी तरह से बवाल मचा सकते हैं।