शिंस्के नाकामुरा एक बार फिर NJPW का हिस्सा बन सकते हैं

Ankit

WWE और NJPW रैसलिंग वर्ल्ड में काफी चर्चित है। WWE ने जापानी सुपरस्टार शिंस्के नाकामुरा को साइन किया था। जिसके बाद उनकी गिमिक को काफी पंसद किया गया। WWE के मेन रोस्टर में आने के बाद नाकामुरा को काफी सपोर्ट किया गया। पहले उनका फिउड एजे स्टाइल्स के खिलाफ था जबकि अब वो स्मैकडाउन का हिस्सा होते हुए यूएस चैंपियन हैं। इससे पहले साल 2018 की रॉयल रंबल को भी जीता था। रैसलिंग जानकार डेव मेल्टजर की रिपोर्ट्स के मुताबिक नाकामुरा को उनके कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद फिर से NJPW साइन कर सकता है। NJPW में नाकामुरा ने साल 2002 से 2016 तक काम किया, इस दौरान नाकामुरा ने कई सारी चैंपियनशिप अपने नाम की। IWGP हैवीवेट चैंपियनशिप को उन्होंने तीन बार जीत जिसके बाद वो कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन गए। नाकामुका की फेमस दुश्मनियां काजूचिका ओकाडा, कोटा बूशी और एजे स्टाइल्स के साथ काफी चर्चित रही। नाकामुरा और स्टाइल्स ने WWE को 2016 में ज्वाइन किया, एजे स्टाइल्स रॉयल रंबल में आए जबकि शिंस्के नाकामुका ने NXT में कदम रखा। रैसलिंग ऑर्ब्जवर की रिपोर्ट्स के मुताबिक जापानी सुपरस्टार का कॉन्ट्रैक्ट जनवरी 2019 में खत्म हो जाएगा, जिसके बाद NJPW इस नाकामुरा को फिर से अपनी कंपनी में जगह दे सकती है। मेल्टजर ने कहा कि" मुझे इस बात से ज्यादा झटका नहीं लगा है, मैं जानता था कि वो नाकामुरा को फिर से देखना चाहते हैं। उन्होंने गैलोज और एंडरसन के लिए भी कोशिश की थी। लेकिन वो सफल नहीं हुए। क्या पता कौन आने वाले समय में कंपनी को छोड़े क्योंकि आप नहीं जानते कि लोग अपने और करियर के बारे में क्या सोचते हैं। " खैर, शिंस्के नाकामुरा का फिउड एजे स्टाइल्स के साथ काफी अच्छा था जबकि जॉन सीना के खिलाफ मैच को भी पंसद किया था। अब शिंस्के नाकामुरा 19 अगस्त (भारत में 20 अगस्त ) को समरस्लैम में यूएस चैंपियनशिप मैच को डिफेंड करेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications