रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर जब रिंग से बाहर जा रहे थे तो फैंस की आंखे नम हो गए थे। कई लोगों के आंखो में आंसू आ गए थे। डैडमैन ने रिटायरमेंट के संकेत तो दे दिए है। लेकिन ये अभी भी सस्पेंस में है। अगर रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो, अभी अंडरटेकर के रिटायरमेंट में काफी वक्त बचा है। केजसाइट सीट्स के अनुसार, ये भी बात सामने आई है कि टेकर के रिटायरमेंट को लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। 2 अप्रैल को पूरे WWE यूनिवर्स के आंखो में तब आंसू आ गए थे जब रैसलमेनिया के बाद उन्होंने रिटायमेंट के संकेत दे दिए थे।एरीना में मौजूद सभी लोगों ने इस लैजेंड को सलाम किया। इसके बाद कई WWE सुपरस्टार्स ने भी ट्विटर पर अंडरटेकर को उनके करियर के लिए धन्यवाद दिया। अंडरटेकर के रिटायरमेंट को लेकर WWE ने अभी तक कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। केजसाइट सीट्स के अनुसार ऑफिशियल स्टेटमेंट का भी कोई प्लान नहीं है। क्योंकि अंडरटेकर और WWE दोनों ये सैगमेंट वहां चाहते थे। ये सैगमेंट भी अंडरटेकर के नेचर के हिसाब से सैट किया गया था। My Man Taker, the biggest Star in the History of the WWE...Goes out in style like he always does. You make us all look weak in comparison. — Ric Flair® (@RicFlairNatrBoy) April 3, 2017 #ThankYouUndertaker - my life has been so much better for having known you.#Wrestlemania pic.twitter.com/earZXZ9uYF — Mick Foley (@RealMickFoley) April 3, 2017 pic.twitter.com/5jbKynE0E8 — Paul Heyman (@HeymanHustle) April 3, 2017