WWE NXT सुपरस्टार दिमीत्रियस ब्रॉनसन सिर में लगी चोट के कारण हुए बाहर

काफी दिनों से यह अफवाह आ रही थी कि पूर्व NFL खिलाड़ी दिमीत्रियस ब्रॉनसन को WWE ने कंपनी से निकाल दिया है लेकिन बाद में चलकर यह पता लगा कि वह अभी भी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं। PWInsider ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि इन्हें कोई कंकशन (सिर की चोट) हो गया है जिसके कारण यह रिंग में कुछ समय तक नहीं लड़ पाएंगे। ब्रॉनसन का जन्म केंट, वॉशिंगटन में हुआ था। वह यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन में जाते थे लेकिन बाद में उनको ईस्टर्न वाशिंगटन में ट्रांसफर कर दिया गया था। इस बात की कोई भी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है कि NXT सुपरस्टार दिमीत्रियस ब्रॉनसन कितने समय के लिए रैसलिंग नहीं करेंगे लेकिन सुनने में ऐसा लगता है कि यह बीमारी काफी गंभीर है। WWE की मैडिकल टीम इनकी जांच पूरी तरह करने के बाद ही इन्हें दोबारा रिंग में लड़ने देगी। दिमीत्रियस ने अपने NFL करियर के बाद NXT के डैवलपमेंटल टीम के साथ अक्टूबर 2016 में डील की थी। इनके पास कॉलेज फुटबॉल का ज्यादा अनुभव नहीं था और ना ही इन्हें NFL कंबाइन द्वारा इनवाइट किया गया था। इसके बाद भी यह साल 2014 एक फ्री एजेंट के तौर पर सिएटल सीहॉक्स के साथ एक डील साइन कर सकते थे। इन्होंने अपना NXT इन-रिंग डैब्यू NXT के एक लाइव इवेंट में किया था जोकि क्रिस्टल रिवर, फ्लोरिडा में हुआ था। इन्होंने TV में अपनी झलक पिछले साल सितंबर के महीने में एक टैग टीम मैच के दौरान दिखाई जहाँ इन्हें हैवी मशीनरी से हार का सामना करना पड़ा। अगर इनको हुई बीमारी ज्यादा बुरी है तो इन्हें कुछ हफ्तों तक भी रिंग से बाहर रहना पड़ सकता है। लेखक- जैेरेमी बैेनेट अनुवादक- ईशान शर्मा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications