शिंस्के नाकामुरा का NXT में आखिरी दिन
Ad
Ad
NXT के पूर्व चैंपियन शिंस्के नाकामुरा ने WWE के मेन रोस्टर में जाने के बाद पहली बार NXT में एंट्री की। ये एंट्री उनकी आखिरी एंट्री थी क्योंकि अब वो स्मैकडाउन का हिस्सा हो चुके है। NXT में जब नाकामुरा ने कदम रखा तो फैंस ने भी नाकामुरा चैंट किया। नाकामुरा ने कहा कि- " एक साल पहले मैंने NXT में कदम रखा, मेरे पास अनुभव भी था, मैं जापान में चैंपियन भी रहा लेकिन मैंने अपने आप को बदला और यहां बडे़ दिग्गजों से सामना किया। जिसके बाद मैंने NXT को अपना घर माना। मैं यहां पर अपने साथी सुपरस्टार्स , कोच और आप सभी से प्यार करता हूं। "#thankyounakamura
Edited by Staff Editor