मैं अपने बचपन के दिनों से ही जॉन सीना पर फिदा हूं: लिव मॉर्गन

WWE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब पेज पर परफॉर्मेंस सैंटर की एक वीडियो पोस्ट की। वीडियो में WWE परफॉर्मेंस सैंटर से मौजूद सुपरस्टार्स ने उनके बचपन के क्रश के बारे में पूछा गया। जिस पर WWE के कई सारे सुपरस्टार्स ने जवाब दिए और उन स्टार्स के बारे में बताया जिन्हें वो बचपन से पसंद करते हैं। इस वीडियो में लिव मॉर्गन, डैन माथा, रूबी रायट, ऐबी लैथ, रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग और द स्ट्रीट प्रोफिट्स ने जवाब दिए। बतौर WWE फैंस इन सुपरस्टार्स ने बताया कि किस सुपरस्टार और डीवा पर इनका सबसे पहले दिल आया था। कुछ सुपरस्टार्स के जवाब सुनकर आप वाकई चौंक जाएंगे। परफॉर्मेंस सैंटर के लगभग सभी स्टार्स बचपन से ही WWE के फैंस रहे हैं, ऐसे में उनका WWE सुपरस्टार्स पर क्रश होना लाज़मी है। लिव मॉर्गन द्वारा जॉन सीना का नाम लेना कोई बड़ी बात नहीं है। दुनिया भर में लाखों लड़कियां होंगी जो जॉन सीना पर फिदा होंगी। लिव मॉर्गन अभी फिलहाल 24 साल की हैं, जिस समय साल 2002 में सीना का डैब्यू हुआ, उस समय वो सिर्फ 8 साल की थीं। मॉर्गन साल 2014 से ही NXT का हिस्सा हैं। WWE NXT सुपरस्टार लिव मॉर्गन से जब सवाल किया तो वो बिल्कुल शर्मा गईं। उन्होंने शर्माते हुए कहा कि वो बचपन से ही जॉन सीना पर फिदा रही हैं। द स्ट्रीट प्रोफिट्स ने बताया कि उन्हें द फैबुल मूलाह और मे यंग का नाम लिया। NXT विमेंस डिवीजन की एक और टैलेंटेड सुपरस्टार रूबी रायट ने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और रेजर रमोन को अपने बचपन का क्रश बताया। 26 साल की रूबी रायट काफी सारी इंडिपेंडेंट रैसलिंग प्रमोशन का हिस्सा रह चुकी हैं और वो इसी साल से WWE NXT का हिस्सा हैं। वहीं रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग ने मोली होली। डैन माथा और दिमीत्रियस ब्रॉनसन ने स्टेसी कीबलर को अपने बचपन का क्रश बताया। आप इस वीडियो में WWE स्टार्स के जवाब देख और सुन सकते हैं।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications