WWE जॉइन कर सकते हैं 2 बार के ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार

WWE दुनिया की सबसे बड़ी प्रोफेशनल रैसलिंग कंपनी है, जिसमें अमेरिका के अलावा अलग-अलग देशों के रैसलिंग सुपरस्टार्स होते हैं। WWE दुनिया भर में देखी और पसंद की जाती है। कंपनी अमेरिका के बाहर लगातार अपने बिजनेस की बढ़ाने की ताक में लगी रहती है। भारत WWE के काफी बड़े मार्केट्स में से एक है। इसी को ध्यान में रखते हुए WWE भारत में अपने और ज्यादा पांव जमाने के लिए देश के सबसे महान ओलंपिक खिलाड़ियों में से एक सुशील कुमार को साइन कर सकती है। 33 साल के भारतीय रैसलर सुशील कुमार 2008 बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज़ और 2012 लंदन ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। हालांकि सुशील कुमार इस बार के रियो ओलंपिक खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए। इसके अलावा सुशील कुमार वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड और 2010, 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। साल 2009 में उन्हें देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया था। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, WWE के टैलेंट डेवलपमेंट हैड कैनयन केमैन आज सुशील कुमार से मिलेंगे। इस दौरान सुशील कुमार के WWE में आने को लेकर बात हो सकती है। हिंदुस्तान टाइम्स ने रमन रहेजा, जिनकी कंपनी सुपर स्पोर्ट्स सुशील कुमार के कमर्शियल इंटर्स्ट्स को संभालती है, के हवाले से लिखा, "हम सुशील कुमार के प्रोफेशनल रैसलिंग में जाने के ऑप्शंस को लेकर WWE के साथ बातचीत कर रहे हैं"। द ग्रेट खली के 2014 में WWE छोड़ने के बाद कंपनी ने पिछले साल 2 भारतीय रैसलरों लवप्रीत सांघा और सतेंद्र वेदपाल को साइन किया था। द ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा) पहले भारतीय रैसलर थे, जिन्हें WWE ने साइन किया था। खली ने 7 अप्रैल 2006 को WWE स्मैकडाउन में डैब्यू किया। उस दौरान मार्क हैनरी और अंडरटेकर के बीच मैच चल रहा था, द खली ने एंट्री करते हुए अंडरटेकर पर हमला बोल दिया था।

Ad
youtube-cover
Ad

द खली ने WWE में अपने पहले मैच में फुनाकी को हराया था। खली साल 2007 में स्मैकडाउन में हुए 20 मैन बैटल रॉयल में जीतकर पहली बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। खली ने WWE में अपना आखिरी मैच रूसेव के खिलाफ अक्टूबर 2014 को लड़ा। नवंबर में द खली का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद उन्होंने WWE छोड़ दी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications