WWE रॉ (Raw) में इस हफ्ते फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला। बिग ई (Big E) ने बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश इन कर WWE चैंपियनशिप जीत ली। बिग ई ने अपनेे करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप हासिल की। Mat Men Podcast के एंड्रू जैरिन ने बिग ई के WWE जीतने को लेकर बैकस्टेज से बड़ी खबर दी है। एंड्रू के ट्वीट के तुरंत बाद ही बिग ई ने WWE टाइटल हासिल कर लिया था।WWE ने इस हफ्ते फैंस को दिया बड़ा सरप्राइजएंड्रू के मुताबिक बिग ई की जीत WWE ड्राफ्ट के दिन Raw में होने वाली थी। आपको बता दें कि WWE ड्राफ्ट की ऑरिजिनल तारीख 30 अगस्त और 3 सितंबर को थी। हालांकि इस प्लान में फिर बदलाव कर दिया गया था। इस वजह से ही बिग ई को Raw में चैंपियन बना दिया गया।काफी लंबे इंतजार के बाद बिग ई ने WWE टाइटल हासिल किया। फैंस भी इस बात की मांग बहुत पहले कर रहे थे। ब्लू ब्रांड का हिस्सा इस समय बिग ई है लेकिन रेड ब्रांड में जाकर उन्होंने इस बार कैश इन किया। बिग ई की जीत पर फैंस का रिएक्शन भी काफी तगड़ा था।WrestleMania 35 में कोफी किंग्सटन ने WWE टाइटल हासिल किया था। जब कोफी चैंपियन बने तब बिग ई रिंग साइड में मौजूद थे। फैंस की मांग थी कि बिग ई को पुश देना चाहिए। WWE ने जुलाई में बिग ई को MITB लैडर मैच का विजेता बनाया और इसके बाद अब वो WWE चैंपियन बन गए। पिछले साल हुए ड्राफ्ट में न्यू डे को अलग कर दिया गया था। जेवियर वुड्स और कोफी किंग्सटन को रेड ब्रांड में डाल दिया गया और बिग ई ब्लू ब्रांड में रहे। इस बात का अंदाजा तभी लग गया था कि बिग ई को सिंगल सुपरस्टार के रूप में पुश दिया जाएगा।बॉबी लैश्ले का चैंपियनशिप रन काफी शानदार रहा। करीब 197 तक वो चैंपियन रहे। बॉबी लैश्ले ने अपने प्रतिद्वंदियों का बुरा हाल किया। इस बार भी रैंडी ऑर्टन को हराकर उन्होंने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की थी। मैच के बाद रैंडी ऑर्टन को लैश्ले ने एनाउंस टेबल पर पटक दिया। इस दौरान लैश्ले के पैर में चोट लग गई थी। इसका फायदा ही बिग ई ने उठाया और चैंपियनशिप हासिल कर ली।The NEW DAY is upon us.The @WWEBigE Era is here!#AndNew #WWEChampion pic.twitter.com/dN48DJeU7P— BIG E IS WWE CHAMPION (@WWE) September 14, 2021