एजे स्टाइल्स के लिए WWE ने पहले ये प्लैन बनाए थे

WWE में जब एजे स्टाइल्स का डैब्यु हुआ था तब उन्हे ऐसा रेस्पोंस मिला जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं कर रहा था, इससे पता चलता है फैंस अच्छे रैसलर्स को हर जगह पसंद करते हैं। अब एक खबर आ रही है जिसके अनुसार एजे स्टाइल्स का नाम पहले रॉयल रंबल के मेन इवैंट में शामिल नहीं था। उन्हे लोगों से जो प्यार मिला उसके बाद ही WWE ने अपनी कहानी में बदलाव किया। और इसी वजह से ही एजे को उसके बाद कई बड़े पे पर व्यू में खेलने का मौका मिला। कहा जा रहा है की विंस मैकमैहन को इस बात का अंदाज़ा नहीं था की एजे इतने फेमस हैं। पर रॉयल रंबल के बाद जो रॉ हुई थी उसमें एजे की चैंट ने विंस को भी इम्प्रेस कर दिया। उसके बाद से ही विंस ने एजे को मेन स्टोरी में लाने का एलान कर दिया। वो बात अलग है की वो दोनों मैच ही हार गए। अब भी एजे काफी मेन स्टोरी में हैं, वो WWE के सबसे बड़े चेहरे में से एक जॉन सीना के साथ दुश्मनी में हैं। उन्होने मनी इन द बैंक में भी अपने दोस्तों ल्यूक और कार्ल की मदद से जीत हासिल की थी। अब देखते हैं एजे को WWE कहाँ ले जाती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications