WWE में बैकी लिंच की वापसी के लिए बने ऑरिजिनल प्लान का हुआ खुलासा, रिपोर्ट में बहुत बड़ी बात सामने आई

WWE SummerSlam में बैकी लिंच ने की थी वापसी
WWE SummerSlam में बैकी लिंच ने की थी वापसी

WWE समरस्लैम (SummerSlam) में इस बार बैकी लिंच (Becky Lynch) ने काफी लंबे इंतजार के बाद वापसी की। बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) को सिर्फ 27 सेकंड में हराकर बैकी लिंच ने स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। Mat Men Pro Wrestling पॉडकास्ट की तरफ से अब एक बड़ी बात सामने आई है। खबर के अनुसार WWE ने पहले ही प्लान तैयार कर लिया था कि बैकी लिंच शो में एंट्री करेंगी लेकिन उनकी चैंपियनशिप जीतने का प्लान तय नहीं किया गया था। यानी कि अंतिम समय में ही ये निर्णय लिया गया था।

Ad

WWE के ब्लू ब्रांड में अब बैकी लिंच फैंस को नजर आएंगी

मैच से पहले इस बात का ऐलान किया गया था कि साशा बैंक्स मौजूद नहीं रहेंगी। इसके बाद कार्मेला ने एंट्री की। बियांका ब्लेयर के साथ कार्मेला का मैच तय किया गया। बैकी लिंच ने फिर एंट्री कर सरप्राइज दिया था। बैकी ने पहले कार्मेला के ऊपर अटैक कर उन्हें रिंग से बाहर भेजा और फिर बियांका ब्लेयर को चुनौती दे दी। बियांका ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया था। लिंच ने इसके बाद एक मूव लगाकर जीत हासिल कर ली थी।

WWE SmackDown रोस्टर इस समय काफी मजबूत हो गया है। बैकी लिंच और ब्रॉक लैसनर दोनों यहां नजर आएंगे। लिंच की वापसी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। रिपोर्ट में ये बड़ी बात कही गई है कि बैकी लिंच के लिए चैंपियनशिप जीतने का प्लान तैयार नहीं किया गया था। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में अब बैकी लिंच नजर आएंगी। सबसे बड़ी बात की वो हील के रूप में नजर आएंगी।

कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि बैकी लिंच ने वापसी के लिए शर्त रखी थी। बैकी लिंच ने कहा था कि वो हील टर्न लेना चाहती हैं। कुछ ऐसा ही शो में देखने को मिला। अब इस हफ्ते कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे। बियांका ब्लेयर के साथ उनकी राइवलरी अब शुरू होगी। दोनों के बीच जल्द ही फैंस को रीमैच देखने को मिलेगा। बैकी लिंच को अब किस तरह फैंस का समर्थन मिलेगा ये देखने वाली बात होगी। फैंस अब इस हफ्ते होने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications