सर्वाइवर सीरीज के बाद SmackDown के लिए अच्छी खबर सामने आई

स्मैकडाउन के लिए पिछले कुछ हफ्तों से अच्छी खबर सामने आ रही हैं। इस हफ्ते एपिसोड के बाद भी स्मैकडाउन के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पिछले हफ्तों के मुकाबले इस हफ्ते स्मैकडाउन की व्यूवरशिप में काफी बढ़ोत्तरी हुई हैं। हालांकि पिछले हफ्ते के मुकाबले थोड़ा ही व्यूवरशिप बढ़ी है लेकिन ये अच्छी बात हैं। पिछले हफ्ते की व्यूवरशिप के हिसाब से देखा जाए तो सिर्फ 2 % की बढ़ोत्तरी हुई हैं। सर्वाइवर सीरीज के बाद ये स्मैकडाउन का पहला एपिसोड था। इसकी वजह से भी व्यूवरशिप अच्छी रही। स्मैकडाउन लाइव में इस हफ्ते को स्टोरीलाइन केविन ओवंस और सैमी जेन की थी। और इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे थे डेनियल ब्रायन। केविन ओवंस और सैमी जेन ने सर्वाइवर सीरीज में स्मैकडाउऩ टीम पर हमला किया था। शेन मैकमैहन ने इन्हें फायर कर दिया था। लेकिन ब्रायन ने उन्हें बचा लिया। और न्यू डे के साथ मैच मेन इवेंट में कर दिया। इसके अलावा NXT सुपरस्टार्स ने भी डेब्यू किया। साथ ही ब्लिजन ब्रदर्स ने भी दूसरे घंटे में अपना डेब्यू किया।पिछले हफ्ते स्मैकडाउऩ में रॉ ने हमला किया था। और उस हफ्ते भी स्मैकडाउऩ की व्यूवरशिप काफी शानदार रही थी। इस हफ्ते की व्यूवरशिप 2.662 मिलियन रही। एक सबसे खास बात ये है कि जब से एजे स्टाइल्स चैंपियन बने है तब से व्यूवरशिप में काफी इजाफा हुआ है। उम्मीद ये है कि आगे भी स्मैकडाउन के एपिसोड में केविन ओवंस-सैमी जेन- डेनियल ब्रायन- शेन मैकमैहन की स्टोरीलाइन काम करेगी। और व्यूवरशिप में काफी इजाफा होगा। वैसे देखा जाए तो पिछले तीन हफ्तों से व्यूवरशिप स्मैकडाउन और रॉ दोनों की अच्छी रही है। WWE ये ही चाहेगा कि आगे भी ये बनी रहे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications