WWE की पूर्व सुपरस्टार पेज (Paige) को आज भी फैंस काफी मिस करते हैं। पूर्व WWE डीवाज चैंपियन ने 2017 में हुए एक लाइव इवेंट के बाद से रेसलिंग नहीं की है। भले ही उन्हें रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) में अलग-अलग भूमिकाओं में देखा गया है लेकिन लगभग पांच सालों में वह एक भी बार रिंग में नहीं उतरी हैं। पूर्व NXT विमेंस चैंपियन को लगातार फैंस याद दिलाते हैं कि वह कितने लंबे समय से रिंग से दूर हैं। हाल ही में फिर से ट्विटर पर एक फैन ने उन्हें याद दिलाया कि 811 दिनों से वह WWE प्रोग्रामिंग में नजर नहीं आई हैं। फैन द्वारा किए गए इस ट्वीट को देखने के बाद पेज खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने इसका रिप्लाई देते हुए कहा "आप लोग बार-बार मुझे यह याद मत दिलाइए।"SARAYA@RealPaigeWWEFam you gotta stop reminding me 🥲 twitter.com/wrestlingwcc/s…WrestlingWorldCC@WrestlingWCC811 days since Paige’s last WWE appearance 🤯6562290811 days since Paige’s last WWE appearance 🤯 https://t.co/mbLOtbrP5wFam you gotta stop reminding me 🥲 twitter.com/wrestlingwcc/s…WWE यूनिवर्स के साथ ट्विटर पर पेज ने की खूब मस्तीभले ही पेज लंबे समय से अब एक्टिव रेसलर नहीं रही हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। WWE यूनिवर्स के साथ हाल ही में पेज ने ट्विटर पर खूब मस्ती की है। कुछ फैंस ने पेज की उम्र को लेकर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि वास्तव में वह 50 से अधिक की हैं। इस पर पेज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।SARAYA@RealPaigeWWEOkay. I’m gonna need a Gen Z translator. “That’s a big cap” Is this person saying I’m lying about being a millennial and I am indeed over the age of 50? twitter.com/realcassrblx/s…,,The Polish Nightmare'' EST 2021.@REALCassRBLXWhat i'm saying is....ur Millennial (that's a big cap), you have humor of Gen-Z, and you were born in Boomer era... twitter.com/RealPaigeWWE/s…36529What i'm saying is....ur Millennial (that's a big cap), you have humor of Gen-Z, and you were born in Boomer era... twitter.com/RealPaigeWWE/s…Okay. I’m gonna need a Gen Z translator. “That’s a big cap” Is this person saying I’m lying about being a millennial and I am indeed over the age of 50? 😂😂 twitter.com/realcassrblx/s…भले ही पेज यह याद नहीं करना चाहती हैं कि वह कितने लंबे समय से रिंग से दूर हैं लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि रेसलिंग जगत उन्हें काफी ज्यादा मिस करता है। पेज ने यदि रिंग नहीं छोड़ा होता तो अब तक वो विमेंस डिवीजन में अपनी अलग लेगेसी बना चुकी होतीं। हालांकि, अब भी उन्हें सम्मान के साथ ही याद किया जाता है।पेज ने यदि कभी भी रिंग में वापसी करने का निर्णय लिया और वह वापसी करने के काबिल रहीं तो निश्चित तौर पर रेसलिंग जगत में अलग ही माहौल सेट होगा। वर्तमान समय में पेज रेसलिंग कर रही होतीं और उनका सामना बैकी लिंच, रोंडा राउजी, शार्लेट फ्लेयर और बियांका ब्लेयर जैसी सुपरस्टार्स से हो रहा होता तो रेसलिंग फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।