WWE सुपरस्टार पेज ने ट्विटर पर डाली अपनी प्रेग्नेंसी की फोटो

हाल ही में WWE सुपरस्टार अलबर्टो डैल रियो एक बार फिर सुर्खियों में आए। रियो ने पेज से अपनी सगाई के बार में फैंस की आलोचना का जवाब दिया था। यहीं नहीं रियो ने WWE सुपरस्टार पेज के प्रेग्नेंट होने की भी बात कही थी। इसके बाद पेज के प्रेग्नेंट होने की काफी सारी अफवाहें सामने आई। लेकिन इस बार डैल रियो ने कुछ नहीं कहा। पेज ने सभी के मन से संशय दूर कर दिया। पेज ने ट्विटर पर प्रेग्नेंट होने की खबर को साफ कर दिया, और अपनी एक तस्वीर साझा कर दी। You're right. He's pregnant and pretty. @VivaDelRio pic.twitter.com/nlIAQ0anSH — PAIGE (@RealPaigeWWE) January 4, 2017 तस्वीर में आप देख सकते है कि, पेज ने डैल रियों का चेहरा डालकर अपनी प्रेग्नेंसी की बात कही, और अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा कि, हां ये डैल रियो का ही बच्चा है। शुरूआत से ही डेैल रियो और पेज की रिलेशनशिप छुपारूस्तम रही है। इससे पूर्व WWE चैंपियन अल्बर्टो डैल रियो और पेज को अगस्त में कंपनी की वैलनेस पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। वैसे अक्टूबर में भी इन दोनों के रिलेशन के बारे में खबरें सामने आई थी, जब पेज ने रिंग के बाहर शादी की बात कही थी। हालांकि WWE में कई लोग इन दोनों के रिलेशनशिप के खिलाफ थे। ये दोनों कई महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन इस बात का इन्होंने कभी खुलासा नहीं किया था। हाल ही में पेज ने डैल रियो को प्रपोज किया था। पेज ने ट्विटर पर इंगेजमेंट रिंग की तस्वीर भी साझा की थी, और अब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की फोटो डाली है। बात ये भी है कि, डैल रियो और पेज के बीच में काफी उम्र का अंतर है। रियो 39 साल के है, तो पेज 24 साल की है। हाल ही में अपने रिलेशनशिप के बारे ये दोनों खुलकर सामने आए। डैल रियो ने भी खुलकर ट्विटर पर कहा था कि, बहुत लोग हमारे रिलेशन के बारे में बात कह रहे है, लेकिन हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते है। हालांकि WWE में पेज की वापसी का कोई पता नहीं है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार वो समरस्लैम 2017 में वापसी कर सकती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications