वीडियो: पेज ने अल्बर्टो डैल रियो को रिंग में प्रपोज़ किया

पुएर्टो रिको में हुए एक रैसलिंग इवेंट के दौरान WWE सुपरस्टार पेज ने अपने बॉयफ्रैंड अल्बर्टो डैल रियो को रिंग के अंदर जाकर प्रपोज़ किया। WWC एनीवर्सैरियो 43, पुएर्टो रिको में होने वाला रैसलिंग इवेंट है, जहां डैल रियो पहुंचे थे। पेज रिंग में अपने घुटने के बल चलकर आऊं और उन्होंने डैल रियो को शादी के लिए प्रपोज़ किया। डैल रियो ने पेज का प्रपोज़ल स्वीकार कर उन्हें सबके सामने किस किया। वीडियो में आप पेज के प्रपोजल को देख सकते हैं:

Ad
youtube-cover
Ad

डैल रियो के कार्लिटो के साथ मैच के बाद पेज ने उन्हें प्रपोज़ किया। पेज और डैल रियो पिछले कुछ महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों बुरे वक्त में एक दूसरे के साथ ड़टे रहे हैं। दोनों का करियर भी डांवाडोल स्थिति में हैं। अल्बर्टो डैल रियो ने WWE के साथ अपना करार खत्म कर लिया है। कंपनी में अपने स्टेटस को लेकर पेज भी विवादों में है। हाल ही में पेज को वैलनेस पॉलिसी के उल्लंघन की वजह से 2 महीने के लिए सस्पेंड किया गया है। WWE द्वारा पेज को सस्पेंड किए जाने के बाद उनकी फैमिली ने WWE पर आरोप लगाए।

youtube-cover
Ad

पेज काफी लंबे समय से गर्दन की चोट से जूझ रही हैं। पेज को उनके डॉक्टरों द्वारा सर्जरी कराने की हिदायत दी गई है। सर्जरी के बाद पेज 6 से 9 महीने रिंग से दूर रह सकती हैं। जब डैल रियो और पेज WWE में थे, तभी उन्होंने एक दूसरे को डेट करना शुरु किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक WWE इन दोनों स्टार्स के रिलेशनशिप से खुश नहीं थी। ऐसी भी अफवाहें आई थी कि WWE ने इनके रिलेशन को तोडने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। डैल रियो का पेज के घर वालों के सामने अच्छी रेपुटेशन बनी है। डैल रियो, इंग्लैंड में पेज के पिता की रैसलिंग प्रोमोशन में भी हिस्सा ले चुके हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications