WWE कमेंटेटर पैट मैकफी (Pat McAfee) इस बार रॉ (Raw) में नजर आए। रेड ब्रांड में पैट मैकफी का डेब्यू इस बार हुआ। WWE में आने के बाद पैट मैकफी कभी भी रेड ब्रांड में नजर नहीं आए। पहले उन्होंने NXT में कमेंट्री की और इसके बाद ब्लू ब्रांड में कमेंट्री की भूमिका निभाई। अभी भी वो ब्लू ब्रांड में कमेंट्री कर रहे हैं। उनकी कमेंट्री सभी को अच्छी लगती हैं। WWE कमेंटेटर पैट मैकफी ने रेड ब्रांड में आने के बाद खुशी जताईWrestleMania 38 में इस बार पैट मैकफी एक्शन में भी नजर आएंगे। Raw सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी के साथ उनका मुकाबला होगा। रेड ब्रांड में मैच को बिल्ड करने के लिए ही पैट मैकफी इस बार आए। शो के बाद Raw टॉक में पैट मैकफी नजर आए। उन्होंने कहा, रेड ब्रांड में आना मेरे लिए सम्मान की बात है। Raw में पहली बार मैं आया। मैं Raw का पहले से फैन रहा हूं। Raw में आना मेरे लिए हमेशा सपना था। इस बार ये सपना पूरा हो गया। मुझे बहुत खुशी हो रही है।पैट मैकफी ने रिंग में ज्यादा मैच नहीं लड़े हैं। हालांकि उन्होंने अपने प्रदर्शन से जरूर फैंस का दिल जीत लिया था। WrestleMania 38 का इंतजार अब सभी फैंस कर रहे हैं। पैट मैकफी यहां ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन करेंगे ये देखने वाली बात होगी। वैसे कमेंट्री टेबल में बैठने के बाद भी पैट ने अपनी फिजिक पर काफी ध्यान दिया है। उनकी बॉडी अभी भी जबरदस्त दिख रही है। ऑस्टिन थ्योरी को इस बार तगड़ी चुनौती मिलेगी। कुछ दिन पहले ही इन दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी ऑस्टिन थ्योरी नजर आए थे। इस बार पैट ने रेड ब्रांड में एंट्री की। Raw में इस हफ्ते ऑस्टिन थ्योरी का मुकाबला फिन बैलर के साथ हुआ था। ये मैच काफी शानदार रहा था। दोनों ने कुछ अच्छे मूव्स का इस्तेमाल किया था। मैच के अंत में पैट ने एंट्री कर ऑस्टिन थ्योरी का ध्यान भटका दिया था। फिन बैलर ने इसके बाद मैच जीत लिया।WWE@WWEWelcome to #WWERaw, @PatMcAfeeShow!7:16 AM · Mar 22, 20223380401Welcome to #WWERaw, @PatMcAfeeShow! https://t.co/wLt0p8lX6A