"10 साल से एक भी असली प्रोमो नहीं दे पाए हैं"- WWE में Roman Reigns के साथी पर दिग्गज ने साधा निशाना

Neeraj
पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर के सामने दिया था प्रोमो
पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर के सामने दिया था प्रोमो

WWE: विंस रूसो (Vince Russo) ने WWE रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड के ओपनिंग सैगमेंट का रिव्यू करते हुए पॉल हेमन (Paul Heyman) के प्रोमो की जमकर आलोचना की है। रूसो का मानना है कि लंबे समय से हेमन ने कोई वास्तविक प्रोमो नहीं कट किया है। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने इस हफ्ते Raw में वापसी की थी और हेमन के साथ उनकी बहस हुई थी। रूसो का मानना है कि हेमन को इस एंगल को आगे बढ़ाना चाहिए था। Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए रूसो ने कहा,

Ad
"उन्होंने पॉल हेमन को वहां समय खाने के लिए रखा है। उन्हें वहां रखने का यही इकलौता कारण है। लगभग दस साल से पॉल हेमन ने कुछ भी नया या फिर अलग नहीं कहा है। हमें केवल समय खराब करना है तो पॉल हेमन को वहां रख देते हैं।"

youtube-cover
Ad

विंस रूसो ने रोमन रेंस के साथी पॉल हेमन के प्रोमो से जुड़ी अपनी समस्या को लेकर बातचीत जारी रखी। लैसनर ने अल्फा अकेदमी पर हमला किया था और फिर क्राउड के साथ इसका जश्न मनाया था। रूसो का मानना है कि हेमन को स्टोरी लंबी खींचनी चाहिए थी। उन्होंने कहा,

"समय खराब करो। हेमन एक ही बात को दस साल से दोहरा रहे हैं। सैगमेंट के अंत में लैसनर को ऊंचा स्थान दीजिए जैसा कि हम अल्फा अकेदमी की काफी फिक्र करते हैं। हम इन दोनों में काफी लगे हुए हैं। समय पर यह सब कहा और किया जा चुका है। उन्होंने 31 मिनट का समय लिया। हमारे पास ढाई घंटे का समय बचा है।"

विंस रूसो के मुताबिक घरेलू दर्शकों के लिए नहीं लिख रही है WWE

Ad

WWE पर पिछले कुछ सालों में लगातार क्रिएटिव टीम को लेकर सवाल उठे हैं। यही कारण है कि उनके टीवी शो की रेटिंग्स में भी गिरावट आई है। भले ही कंपनी की व्यूवरशिप में गिरावट आई है, लेकिन टीवी डील्स के जरिए उन्हें जमकर मुनाफा हो रहा है। रूसो ने कहा,

"अब घरेलू दर्शकों का मनोरंजन करने जैसी चीजें नहीं रही हैं। अब इस पर कोई ध्यान नहीं देता है। हम कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से मंडे नाइट को तीन घंटे का शो करेंगे और बस हमें यही करना है। केवल तीन घंटे का समय पूरा कर लो और अपना काम हो गया। अब घरेलू दर्शकों के मनोरंजन के बारे में नहीं सोचा जाता।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications