"WWE इतिहास की सबसे महान टैग टीम"- दिग्गज Paul Heyman ने The Bloodline के 2 Superstars की तारीफ में गढ़े कसीदे

Pankaj
WWE SmackDown में हुआ शानदार मुकाबला
WWE SmackDown में हुआ शानदार मुकाबला

Paul Heyman: WWE मैनेजर पॉल हेमन (Paul Heyman) ने इस बार जिमी उसो (Jimmy Uso) और जे उसो (Jey Uso) की तारीफ की। इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में इन दोनों सुपरस्टार्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को Hit Row के खिलाफ डिफेंड किया। ये मैच बहुत ही शानदार रहा था। द उसोज़ (The Usos) ने अंत में अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर ली।

द उसोज़ ने इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया। दोनों सुपरस्टार्स की केमिस्ट्री एक बार फिर अच्छी रही। टैग टीम चैंपियंस के रूप में दोनों को 500 दिन से ज्यादा हो गए। अभी भी द उसोज़ का जलवा WWE में जारी हैं।

WWE दिग्गज पॉल हेमन ने द उसोज़ की तारीफ कर दिया बड़ा बयान

दिग्गज पॉल हेमन ने ट्विटर पर जिमी और जे उसो की एक तस्वीर पोस्ट की। हेमन ने द उसोज़ को WWE इतिहास की सबसे महान टैग टीम बताया।

द ब्लडलाइन का इस समय जलवा ब्लू ब्रांड में चल रहा हैं। इस फैक्शन में द उसोज़, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ शामिल हैं। रोमन रेंस इस फैक्शन को लीड कर रहे हैं। पॉल हेमन इन सभी को लीड कर रहे हैं। रेंस और हेमन के साथ रहने से द उसोज़ को बहुत फायदा हुआ। WWE ने भी इन्हें अच्छा पुश दिया और इसका उन्होंने फायदा उठाया।

द उसोज़ के लिए WWE ने आगे भी अच्छा प्लान बनाया होगा। इस साल जिमी और जे उसो ने सबसे ज्यादा मैच लड़े हैं। दोनों का प्रदर्शन इस साल जबरदस्त रहा है। लगातार उन्होंने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की। लाइव इवेंट्स में भी द उसोज़ का प्रदर्शन अच्छा रहा।

इन दोनों सुपरस्टार्स का प्रदर्शन अगले साल भी शानदार रहने की उम्मीद है। WWE ने इनके लिए कुछ अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा। WWE का अगला इवेंट अगले साल जनवरी में Royal Rumble होगा। इस शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां भी द उसोज़ अपनी टैग टीम चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे। देखना होगा कि उनका मुकाबला आगे जाकर किस टैग टीम के साथ होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications