गोल्डबर्ग की सफलता के पीछे हो सकता हैं पॉल हेमेन का हाथ

Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर ने एक बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि, इस समय WWE में गोल्डबर्ग की सफलता के पीछे पॉल हेमेन का हाथ है। गोल्डबर्ग ने पिछले साल WWE में वापसी की। गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर की तब से खतरनाक लड़ाई चल रही है। वापसी के बाद पिछले साल गोल्डबर्ग का मुकाबला समरस्लैम में हुआ था। जहां पर गोल्डबर्ग ने लैसनर को 2 मिनट में हरा दिया। इसके बाद रॉयल रंबल में गोल्डबर्ग ने हिस्सा लिया था। यहां पर भी गोल्डबर्ग ने लैसनर को एलिमिनेट कर दिया था। हालांकि इसके बाद खुद गोल्डबर्ग को भी अंडरटेकर ने बाहर फेंक दिया था। रॉयल रंबल में गोल्डबर्ग के द्वारा एलिनिमेट होने के बाद मंडे नाइट रॉ में लैसनर ने गोल्डबर्ग को रैसलमेनिया 33 में अंतिम बार लड़ने की चुनौती दी। इसके बाद गोल्डबर्ग ने भी आकर इसे स्वीकार किया। वहीं गोल्डबर्ग ने अब फास्टलेन में WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए केविन ओवंस को चुनौती दी है। गोल्डबर्ग जैसे ही वापस आए तो वो मंडे नाइट रॉ के बेबीफेस बन गए है। हालांकि गोल्डबर्ग ने लैसनर के साथ एक लिमिट शेड्यूल के साथ काम किया, और कुछ-कुछ शो में नजर आए। कई रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि, हर एपिसोड में ना आने को लेकर गोल्डबर्ग की एक बड़ी डील हुई है। डेव मैल्टजर ने इन सबसे पीछे और गोल्डबर्ग की सफलता के पीछे पॉल हेमेन का हाथ बताया है। पिछले हफ्ते रॉ के शो में जब गोल्डबर्ग ने केविन ओवंस को चुनौती दी थी , उसके बाद मैल्टजर ने कहा कि गोल्डबर्ग से रिलेटेड जो भी चीजें हो रही है वो सब पॉल हेमेन के कहने पर हो रही है। उन्होंने ये भी बताया की क्यों किसी अन्य के मुकाबले गोल्डबर्ग के प्रोमो इतने अच्छे होते है। उनका कहना था कि, पॉल हेमेन ही ये सब चाहते है। 5 मार्च को होने वाले फास्टलेन में गोल्डबर्ग का सामना यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए केविन ओवंस से होगा। इसके बाद वो रैसलमेनिया 33 में लैसनर के साथ मुकाबला करेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications