WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का शो शानदार रहा और जॉन सीना (John Cena) ने इसकी शुरूआत की। जॉन सीना का स्वागत फैंस ने शानदार अंदाज में किया और उन्होंने जबरदस्त प्रोमो दिया। रोमन रेंस (Roman Reigns) को सीना ने बुलाया लेकिन वो नहीं आए। पॉल हेमन (Paul Heyman) ने आकर रेंस की तरफ से बात की। इस दौरान पॉल हेमन ने जमकर सीना की बेइज्जती की। इस बार कुछ अलग ब्लू ब्रांड में देखने को मिला। हेमन ने बैकस्टेज जाते-जाते सीना की एंट्रेंस म्यूजिक का भी मजाक बनाया।Cleveland, LET'S DO THIS!🎺🎺🎺🎺 #SmackDown @JohnCena pic.twitter.com/Iwac5s7yWW— WWE (@WWE) July 24, 2021WWE दिग्गज जॉन सीना का बना मजाकWWE SmackDown की शुरुआत में सीना ने अच्छा प्रोमो दिया। फैंस में एक नई एनर्जी देखने को मिली। इसके बाद सीना ने एक बार फिर रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर दिया। सीना अब SummerSlam में रोमन रेंस के खिलाफ मैच चाहते हैं। सीना ने अपने ही अंदाज में रोमन रेंस को काफी नीचा दिखाया। इस दौरान फैंस भी सीना के साथ नजर आए। सीना ने फैंस से पूछा कि वो किस टीम की तरफ हैं, टीम सीना या टीम रोमन। फैंस ने सीना का नाम लिया।"I changed my middle name to 'Guardians.'" 👀#SmackDown @JohnCena pic.twitter.com/G3HnLKRPHq— WWE (@WWE) July 24, 2021इसके बाद सीना ने रोमन रेंस को कई बार रिंग में बुलाया लेकिन वो नहीं आए। पॉल हेमन इसके बाद स्टेज पर आए और उन्होंने कहा कि SmackDown में सीना के चैलेंज का जवाब रेंस जरूर देंगे। हेमन ने कहा कि द ट्राइबल चीफ अपने टाइम के हिसाब से बात करेंगे। इसके बाद पॉल हेमन ने सीना के एंट्रेंस म्यूजिक को गुनगुनाया और मजाक बनाया।.@JohnCena wants to know... Whose team are you on?! #SmackDown #TeamCena or #TeamRomanReigns? ⤵️ pic.twitter.com/pSO0wb6Z2v— WWE (@WWE) July 24, 2021इस बात को देखकर सीना भी काफी निराश नजर आए और वो वहां से चले गए। मेन इवेंट में इसके बाद रेंस ने आकर सीना का मजाक बनाया और उनके चैलेंज को स्वीकार नहीं किया। इस बीच फिन बैलर नजर आए और उन्होंने रेंस को चैलेंज दे दिया। रेंस ने भी इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया। अब फैंस को रेंस और बैलर के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिलेगा। रेंस ने फिलहाल SummerSlam में सीना के साथ मैच को अस्वीकार कर दिया। अब ब्लू ब्रांड के आने वाले एपिसोड में कुछ अलग करते हुए जॉन सीना नजर आ सकते हैं।