"वो भी एक इंसान हैं" - WWE SummerSlam में Roman Reigns vs Jey Uso मैच को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी

roman reigns summerslam 2023 jey uso
दिग्गज ने रोमन रेंस की जीत की संभावना पर बड़ा बयान दिया

Roman Reigns: WWE में इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) स्टोरीलाइन सुर्खियों में छाई हुई है क्योंकि समरस्लैम (SummerSlam 2023) में रोमन रेंस (Roman Reigns) को जे उसो (Jey Uso) के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करना है। अब पॉल हेमन (Paul Heyman) ने अगले इवेंट में ट्राइबल चीफ की जीत की उम्मीदों पर बात की है।

Ad

USA Network पर एक हालिया इंटरव्यू में पॉल हेमन से Roman Reigns की जीत की संभावनाओं पर सवाल पूछा गया। इसका जवाब देते हुए वाइज़ मैन ने कहा:

"रोमन रेंस के सिर पर इस समय हार का खतरा मंडरा रहा है। जे उसो ने ट्राइबल चीफ को एक बार फिर वहां ला खड़ा किया है, जहां से उन्हें अजेय नहीं कहा जा सकता। हमने कभी रोमन को किसी भगवान की तरह नहीं दिखाया। हां, वो गॉड मोड में हैं लेकिन हम सभी सच्चाई से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वो भी एक इंसान हैं, ट्राइबल चीफ हैं। वो 5 बच्चों के पिता हैं, एक पति हैं और किसी के बेटे भी हैं। वो अंततः एक इंसान हैं और यही इंसान टैग टीम मैच में हारा था।"
Ad

पॉल हेमन के शब्द उस ओर इशारा कर रहे हैं जब Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ के साथ टीम बनाकर द उसोज़ का सामना किया था। इस मैच में जे उसो ने रोमन को पिन कर उनकी 1294 दिनों तक चली पिन ना होने की ऐतिहासिक स्ट्रीक का अंत करने का कारनामा किया था। इस तरह के शब्द कहकर हेमन ने बताया है कि रोमन चाहे कितने ही डॉमिनेंट क्यों ना रहे हों, उन्हें हराना नामुमकिन नहीं है।

Roxanne Perez के अनुसार WWE में 21 वर्षीय रेसलर Roman Reigns के फैक्शन को जॉइन कर सकता है

साल 2023 की बात करें तो अभी तक सैमी ज़ेन, जिमी उसो और जे उसो भी Roman Reigns का साथ छोड़ चुके हैं। आपको बता दें कि दिग्गज रेसलर द रॉक की बेटी, एवा रेन अभी NXT में काम कर रही हैं और काफी लोगों का मानना है कि वो ट्राइबल चीफ और सोलो सिकोआ को जॉइन कर सकती हैं।

अब Sportskeeda को दिए एक हालिया इंटरव्यू में एवा रेन के द ब्लडलाइन में जाने के आइडिया को अच्छा बताकर रॉक्सेन पेरेज़ ने कहा:

"मुझे लगता है कि एवा रेन को इस ग्रुप में लाना अच्छा फैसला रहेगा। वो इस समय NXT में अनुभव प्राप्त करने पर ध्यान दे रही हैं और बहुत अच्छा काम कर रही हैं। उन्हें अब अपने पिता के नाम से नहीं बल्कि खुद के नाम से पहचाना जाने लगा है। रेसलिंग में बहुत अनोखी चीज़ें हो सकती हैं, कुछ नहीं पता कब क्या हो जाए?"

youtube-cover

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications