WWE SmackDown में भाइयों द्वारा Roman Reigns को मिली धमकी पर The Bloodline के सदस्यों की आई प्रतिक्रिया

..
WWE में जारी है फैमिली सिविल वार
WWE में जारी है फैमिली सिविल वॉर

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में द ब्लडलाइन (The Bloodline) में चल रहे सिविल वॉर की बड़ी झलक देखने मिली। ब्लू ब्रांड शो के मेन इवेंट में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का सामना शेमस (Sheamus) से हुआ। मैच के अंत में द उसोज़ (The Usos) ने सोलो को निशाना बनाया था।

Ad

बीते कुछ हफ्तों में ब्लडलाइन में जो हुआ है, उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी। Night of Champions 2023 में पहले जिमी उसो ने रोमन रेंस को धोखा दिया था। इसके कुछ दिनों बाद जे उसो ने भी अपने भाई जिमी का साथ देकर ट्राइबल चीफ और सोलो सिकोआ के साथ अपनी दुश्मनी की शुरूआत की। SmackDown के आखिरी एपिसोड में द उसोज़ ने रोमन रेंस और सोलो सिकोआ को धमकी दी थी।

बता दें कि लंदन में 1 जुलाई को होने वाले Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस-सोलो सिकोआ का सामना द उसोज़ से होगा। पॉल हेमन ने हालिया SmackDown के बाद दिए गए द उसोज़ के मैसेज का जवाब कुछ शब्दों में दिया। उन्होंने कहा,

"नोट किया गया।"
Ad

WWE दिग्गज को पसंद आया Sheamus vs Solo Sikoa मैच का अंत

WWE दिग्गज डच मेंटल (जेब कोल्टर) को हालिया SmackDown का मेन इवेंट बहुत पसंद आया था। Sportskeeda Wrestling के Smack Talk शो में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैच का अंत इस सिविल वॉर स्टोरीलाइन को बढ़ाने में बहुत उपयोगी साबित होगा। हालांकि, मेंटल ने WWE पर सवाल दागते हुए कहा कि वो मैचों का अंत कुछ इसी तरह क्यों नहीं करते? इससे किसी भी स्टार के कैरेक्टर को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा,

"मुझे इस तरह का अंत बहुत पसंद आया क्योंकि किसी की हार या जीत नहीं हुई। उनकी (शेमस) पीठ पहले से चोटिल थी। उन्होंने यह जताया भी था, इसी वजह से रेफरी ने मैच भी रोक दिया था। मुझे नहीं पता कि वो (WWE) कुछ मैचों का अंत ऐसे क्यों नहीं करते हैं। आप यह सब में हमेशा ही देख सकते थे। अंत में मैच भले ही रोक दिया गया लेकिन यह सब बहुत अच्छा था। इससे किसी भी स्टार के कैरेक्टर को कोई नुकसान नहीं होगा।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications