"अगर ब्रॉक लैसनर WWE छोड़कर जाएंगे तो उनके साथ मैं भी चला जाऊंगा"

ब्रॉक लैसनर का रैसलमेनिया में रोमन रेंस के साथ मैच होगा। इसके बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ खत्म हो रहा है। पूरे WWE यूनिवर्स की अब उन पर नजरें है कि आगे उनका अगला कदम क्या होगा? क्या वो UFC में जाएंगे? लेकिन इससे बड़ा सवाल फैंस के दिमाग में ये है कि उनके एडवोकेट पॉल हेमन का क्या होगा? पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर के कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बारे में बताया और कहा कि ये एक पैकेज डील थी। उन्होंने कहा कि या तो दोनों WWE में रहेंगे या फिर दोनों यहां से चले जाएंगे। ब्रॉक लैसनर के UFC में जाने को लेकर तमाम चर्चाएं पिछले कुछ महीने से चल रही है। कई लोगों को ये मानना है कि पॉल हेमन यहां रहेंगे। रोमन रेंस, रोंडा राउजी और असुका के साथ वो नजर आएंगे। पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर का काफी साथ निभाया। उनके साथ उन्हें बहुत मजा भी आया। लेकिन इससे पहले वो सीएम पंक, स्टीव ऑस्टिन और अंडरटेकर के एडवोकेट भी रह चुके हैं। एक शो में पॉल हेमन ने अपना इंटरव्यू दिया। पॉल हेमन ने कहा कि,"ब्रॉक लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट रैसलमेनिया की रात में खत्म हो जाएगा। अगर वो WWE छोड़कर जाएंगे तो मैं भी चला जाऊंगा। इसका ये मतलब नहीं है कि फ्यूचर में वो कभी नहीं आएंगे। आगे मौका मिला तो वो कुछ सोचेंगे और नया करेंगे। मेल रोस्टर में अभी तक कोई ऐसा नजर नहीं आया जिसके साथ मेरी कैमिस्ट्री जम सके। जिसके साथ मैं काम कर सकूं। ब्रॉक लैसनर के साथ जैसा मैंने काम किया वो किसी और के साथ नहीं हो सकता। ब्रॉक की जगह कोई नहीं ले सकता।"

ब्रॉक लैसनर के साथ पॉल हेमन रिंग में शायद अंतिम बार रैसलमेनिया 34 में नजर आएंगे। रोमन रेंस के साथ उनका मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। इसके बाद वो UFC जा सकते हैं।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications