Roman Reigns के भाई को WWE दिग्गज ने भेजा संदेश, फ्यूचर को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

Pankaj
 WWE SmackDown में पिछले हफ्ते हुआ था बवाल
WWE SmackDown में पिछले हफ्ते हुआ था बवाल

Solo Sikoa: WWE SmackDown का पिछले हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा था। रोमन रेंस (Roman Reigns) की अनुपस्थिति में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने खूब बवाल मचाया। अब पॉल हेमन (Paul Heyman) ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें एक खास संदेश भेजा है।

Ad

SmackDown के मेन इवेंट में शेमस और सोलो सिकोआ के बीच तगड़ा मैच हुआ था। सिकोआ ने शेमस का बुरा हाल कर दिया था। उन्होंने शेमस को बैरीकेड में बुरी तरह पटक दिया। WWE ऑफिशियल्स के ऊपर भी उन्होंने अटैक किया। इसके बाद द उसोज़ ने आकर सिकोआ की जमकर धुनाई की। पॉल हेमन भी ये देखकर हैरान रह गए थे।

हेमन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की और पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन को एक संदेश भेजा। उन्होंने "Enforcing the Future ... SOLO!" कैप्शन में लिखा।

Ad

सोलो सिकोआ इस समय बढ़िया काम कर रहे हैं। पिछले साल WWE Clash at the Castle में उन्होंने अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। इसके बाद से द ब्लडलाइन में रहकर उन्होंने अच्छा काम किया। कंपनी ने इस बात के संकेत दे दिए है कि सिकोआ को आगे जाकर बड़ा पुश दिया जाएगा। वो इस समय रोमन रेंस का अच्छा साथ दे रहे हैं।

WWE Night of Champions में Roman Reigns को मिला था बड़ा धोखा

WWE Night of Champions में पिछले महीने सोलो सिकोआ और रोमन रेंस का मैच सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ हुआ था। ये अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच था। इस मैच में जिमी उसो ने रोमन रेंस को धोखा देते हुए उन्हें दो सुपरकिक मार दी थी। इस वजह से रेंस और सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने जिमी को समोअन स्पाइक दिया। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जे उसो ने भी रेंस को जबरदस्त किक मारकर धोखा दिया। जिमी और जे ने फिर सोलो के ऊपर भी हमला किया। Money in the Bank 2023 में रेंस और सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। इस मुकाबले का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications