Roman Reigns के फैक्शन The Bloodline के रीयूनियन पर WWE दिग्गज Paul Heyman की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE दिग्गज की प्रतिक्रिया सामने आई
WWE दिग्गज की प्रतिक्रिया सामने आई

Paul Heyman: WWE Raw में इस बार रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) का रीयूनियन हो गया है। जे उसो (Jey Uso) ने अपना निर्णय इस बार बताया। उन्होंने अपने परिवार का साथ देते हुए जबरदस्त किक सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को मारी। खैर अब पॉल हेमन (Paul Heyman) की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

Royal Rumble 2023 में सैमी ज़ेन ने टर्न लेते हुए रोमन रेंस के ऊपर चेयर से हमला कर दिया था। इसके बाद से जे उसो भी रोमन की साइड पर नहीं दिखे। रेंस भी इस वजह से बहुत परेशान थे। इस हफ्ते रेड ब्रांड के मेन इवेंट में जिमी उसो और सैमी ज़ेन के बीच मैच हुआ था। इस मैच में सैमी की जीत हुई थी। रिंगसाइड में जे उसो भी इस दौरान मौजूद थे। जिमी की हार के बाद जे रिंग के अंदर आए। इसके बाद वो बाहर गए और फिर सैमी के गले लगे। कुछ देर बाद उन्होंने ज़ेन को जबरदस्त किक मार दी।

जे उसो के निर्णय पर पॉल हेमन ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जे की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए हेमन ने कहा कि द राइट हैंड मैन ने अपना निर्णय ले लिया है।

SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त होगा। पहले लगा था कि जे उसो और रोमन रेंस के बीच कुछ नया बवाल देखने को मिलेगा लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। Royal Rumble के बाद रोमन रेंस का फैक्शन पहली बार एक साथ नज़र आएगा।

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को कोडी रोड्स देंगे चुनौती

WrestleMania 39 का इंतजार अब सभी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि द उसोज़ का मुकाबला यहां केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ होगा। हालांकि केविन को लेकर भी अभी चीजें क्लियर नहीं हुई है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में आकर वो सैमी ज़ेन का साथ दे सकते हैं। रोमन रेंस का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ पहले ही ऑफिशियल कर दिया गया था। अब देखना होगा कि इस हफ्ते द ब्लडलाइन का प्रदर्शन कैसा रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।