WWE SmackDown में Roman Reigns द्वारा Jey Uso को धराशाई करने के बाद Paul Heyman ने चार शब्दों का भेजा संदेश

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Paul Heyman: WWE SmackDown में पिछले हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने जे उसो (Jey Uso) के ऊपर जबरदस्त हमला किया था। अब दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) ने जे को सोशल मीडिया पर चार शब्दों का संदेश भेजा।

SummerSlam 2023 में रोमन रेंस का मुकाबला जे उसो के साथ होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। दोनों की राइवलरी इस समय जबरदस्त चल रही है।

पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ग्रेसन वॉलर और जे उसो के बीच मैच हुआ था। जे ने जीत हासिल की लेकिन इसके बाद उनके ऊपर सोलो सिकोआ ने अटैक किया। हालांकि जे ने पटलवार करते हुए सिकोआ को सुपरकिक मारी। इसके बाद रेंस रिंग में आए लेकिन जे ने उन्हें भी स्पीयर मार दिया। लेकिन कुछ देर बाद रेंस और सिकोआ जे के ऊपर हावी हो गए। रेंस ने उन्हें दो स्पीयर मारे और सिकोआ ने भी समोअन स्पाइक लगाए।

इस घटना के बाद पॉल हेमन ने एक संक्षिप्त संदेश भेजने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज करने के लिए कहा।

क्या WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस की बादशाहत खत्म होगी?

रोमन रेंस और जे उसो के बीच मुकाबला बहुत ही जबरदस्त होगा। कंपनी ने कुछ ना कुछ सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा। जिमी उसो भी कुछ हफ्तों से WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। रेंस और सिकोआ ने उनके ऊपर खतरनाक अटैक किया था। उनकी वापसी को लेकर भी अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। SummerSlam 2023 में अपने भाई का साथ देने के लिए वो एंट्री कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर मुकाबले में और मजा आएगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस बार रेंस के टाइटल रन का अंत जे उसो करेंगे। ये बात कुछ दिग्गजों ने भी कही। कहा जा रहा है कि सोलो सिकोआ भी रेंस के ऊपर टर्न ले सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो मुकाबले में कुछ भी हो सकता है। अगले हफ्ते अब इस बात का खुलासा पूरी तरह हो जाएगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment