WWE के अनडिस्प्यूटेड चैंपियन Roman Reigns को लेकर NBA दिग्गज ने दी प्रतिक्रिया, ट्राइबल चीफ के साथी ने साधा निशाना

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर NBA के शो में बात हुई
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर NBA के शो में बात हुई

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को पूरी दुनिया में देखा और पसंद किया जाता है। हाल ही में NBA हॉल ऑफ फेमर चार्ल्स बार्कली (Charles Barkley) ने रोमन रेंस के बारे में बात की। रोमन रेंस पिछले कुछ सालों में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए हैं। वो WWE के अलावा फिल्मों और टीवी शोज़ में नजर आ चुके हैं।

Ad

साथ ही वो ढेरों मीडिया शोज़ में हिस्सा ले चुके हैं और लगातार यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर WWE का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। Inside the NBA शो के अंतिम एपिसोड में चार्ल्स बार्कली ने रोमन रेंस का नाम लिया। दरअसल, इस दिग्गज खिलाड़ी ने AEW सुपरस्टार क्रिस जैरिको और WWE सुपस्टार रोमन रेंस के बारे में बात की।

उन्होंने इसी दौरान रोमन रेंस की नकल करने की कोशिश भी की। बाद में चार्ल्स ने एर्नी जॉनसन को उन्हें एकनॉलेज करने के लिए भी कहा। यह काफी मजेदार चीज़ थी क्योंकि NBA दिग्गज अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के बारे में बात कर रहे हैं। इस चीज़ ने पॉल हेमन का ध्यान खींचा।

पॉल हेमन ने इस चीज़ के बारे में बात की और उन्होंने यहां बार्कली पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए चार्ल्स की एक्टिंग का मजाक बनाया और कहा कि वो भी रोमन को एकनॉलेज कर रहे हैं। पॉल हेमन ने अपने इस ट्वीट में कहा:

"लेडीज और जेंटलमैन, यह ट्राइबल चीफ क्रश वेडनेसडे है, इसी वजह से मैं आपके सामने चार्ल्स बार्कली को प्रस्तुत करने वाला हूँ जो रोमन रेंस की तरह बनने की इच्छा रखते हैं। इस चीज़ को एकनॉलेज कीजिए।"
Ad

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस हमेशा ही चर्चा का विषय रहते हैं

रोमन रेंस हमेशा ही फैंस के बीच चर्चा का विषय रहते हैं। दरअसल, रोमन रेंस अपने शानदार हील गिमिक की वजह से पसंद किए जाते हैं। इसके अलावा रेंस के प्रोमो और सैगमेंट जबरदस्त रहते हैं। उन्होंने अपने टाइटल रन के दौरान कई दिग्गजों को हराया है। अभी उनके पास दोनों वर्ल्ड टाइटल्स हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications